Sabyasachi के नए साड़ी कलेक्शन पर भड़के लोग, कहा- ये अंतिम संस्कार कलेक्शन है

Summary :

सब्यसाची फैशन की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। इसके डिजाइनर कपड़े खरीदना लोगों का सपना होता है। खासकर दुल्हन तो सब्यसाची का लहंगा अपनी शादी में पहनने का सपना सजाती है। हालांकि इनकी कीमत ही लाखों से शुरू होती है, जिस कारण सब्यसाची के कपड़े पहनने कुछ लोगों के लिए सपना ही रह जाता है। खैर सब्यसाची के डिजाइन काफी मशहूर होते है लेकिन हाल ही में सब्यसाची के ऑफिशियल अकाउंट ने ‘हेरिटेज ब्राइडल’ के कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट की है। जिसे देखने के बाद एक वर्ग को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने विज्ञापन…

सब्यसाची फैशन की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। इसके डिजाइनर कपड़े खरीदना लोगों का सपना होता है। खासकर दुल्हन तो सब्यसाची का लहंगा अपनी शादी में पहनने का सपना सजाती है। हालांकि इनकी कीमत ही लाखों से शुरू होती है, जिस कारण सब्यसाची के कपड़े पहनने कुछ लोगों के लिए सपना ही रह जाता है।

खैर सब्यसाची के डिजाइन काफी मशहूर होते है लेकिन हाल ही में सब्यसाची के ऑफिशियल अकाउंट ने ‘हेरिटेज ब्राइडल’ के कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट की है। जिसे देखने के बाद एक वर्ग को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने विज्ञापन को मय्यत पर जाना है क्या? और अंतिम संस्कार वाला साड़ी कलेक्शन बताया है।

दरअसल, त्योहारी और शादियों के सीजन से पहले सब्यसाची ने ‘हेरिटेज ब्राइडल’ कलेक्शन दुनिया के सामने पेश किया है और एक नया विज्ञापन जारी किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई विज्ञापन वीडियो कुछ महिलाओं को नए साड़ियों के कलेक्शन में दिखाया गया है, पर उनके ‘उदास’ और ‘बोरिंग’ चेहरों ने इंटरनेट के एक वर्ग को परेशान कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)


यहां तक की लोगों ने किसी भी मॉडल के बिंदी नहीं लगाने पर भी नाराजगी जताई है। क्योंकि आमतौर पर भारत में किसी भी खास मौके के दौरान पहनी जाने वाली ड्रेस को बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है और ये कलेक्शन दुल्हन के लिए है।

विज्ञापन पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने कमेंट्स बॉक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या इस पोशाक में अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं? यह है? क्या मुस्कुराने से दुख होगा?’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये महिलाएं किसके मातम में जा रही है।’ जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘बिना बिंदी के कोई दुल्हन नहीं होती है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि कोई टाइपो गलती है, टैगलाइन “अंतिम संस्कार कलेक्शन” होनी चाहिए।’

Ritika Jangid