Golgappa Viral VIdeo : सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का चलन युवाओं को अधिक से अधिक चरम चीजें करने के लिए मजबूर कर रहा है। कुछ लोग ऐसा वीडियो बनाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने को भी तैयार रहते हैं। यह थोड़ा पागलपन भरा होता जा रहा है क्योंकि लोगों पर बहुत जल्दी ऑनलाइन फेमस और पॉपुलर होने का जुनून सवार हो गया है। यही कारण है कि कुछ लोग अंजामों की परवाह नहीं करते हैं और सार्वजनिक रूप से अश्लील वीडियो बनाते हैं। ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। इस वीडियो में एक कपल की हरकत देख कर आपका भी मन ख़राब हो जाएगा ये तो तय है।
पार कर दी सारी हदें
इस वायरल वीडियो को लोग एक्स पर देख रहे हैं। इसे (@desimojito) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि- ये सही तरीका है गोलगप्पे खाने का। 40 सेकेंड लंबे इस वीडियो में एक लड़का और लड़की सड़क किनारे खड़े होकर बड़े चाव से गोलगप्पे खा रहे है जिसे अलग-अलग भाषाओं में लोग पानी-पूरी, पानी-पताशे और पुचका आदि भी कहते है।
यहां देखें वायरल वीडियो
Yeh sahi tareeka hai gol gappe khane ka 🥰 pic.twitter.com/5MMg7DimDy
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) November 23, 2023
Courtesy : वायरल वीडियो को एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
इस वायरल वीडियो में, लड़के ने एक गोलगप्पा उठाया और लड़की को गोलगप्पा खिलने के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन वह लड़की नखरे करके दूसरी ओर मुँह घुमा लेती है। इतने में लड़का गोलगप्पे को खा लेता है फिर लड़की उसे थोड़ी हैरानी से देखती है और इसके बाद लड़की एक गोलगप्पे को उठाकर उसे सूखा ही मुँह में रख लेती है। इसके बाद लड़के ने उसे पकड़ कर उसका सिर नीचे झुकाया और अपने मुंह से पानी उसके मुंह में थूक दिया। इससे पास ही गोलगप्पे बेच रहा व्यक्ति हैरान हो जाता है और उसके हाव-भाव बदल जाते है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
23 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 508K व्यूज मिल चुके है। वे इस बारे में अलग-अलग राय रखते हैं और टिप्पणियां कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि- यार, बस करो प्लीज। जबकि दूसरे व्यक्ति ने कहा कि- मुझे 40s में वापस जाना है। वहीं, किसी और ने कहा- घटिया लोग हैं। लेकिन ऐसा पहले भी होता रहा है। पहले भी लोगों को मेट्रो और पार्क में ऐसी ही हरकतें करते देखा गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।