हिंदू पंचांग के मुताबिक अमावस्या महीने के 30 वीं और कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि होती है। इस दिन आकाश में चांद नहीं नजर आता है। जैसा की आप और हम सभी लोगों को मालूम है कि हर महीने में एक दिन अमावस्या आती है। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
.jpg)
मान्यता यह भी है कि अमावस्या के दिन तीर्थस्नान,जप,तप और व्रत के पुण्य से कर्ज और पापों से छुटकारा मिल जाता है। यही वजह है कि महीने में पडऩे वाली अमावस्या का काफी ज्यादा महत्व होता है। इस दिन आपको हर तरह के कष्टï से मुक्ति मिल जाती है।
.jpg)
इस बार अगहन मास की अमावस्या 26 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन धार्मिक कार्यों,पूजा-पाठ इत्यादि करने का खास महत्व होता है। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण ने इसका खुद महत्व बताया है। पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पितृ तर्पण,स्नान-दान आदि करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
.jpg)
अगहन मास की अमावस्या भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्ति और संतानहीनता दूर करने के लिए खास दिन होता है। इसके अलावा इस दिन आपको कर्ज मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए भी कुछ खास उपाए किए जा सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
.jpg)
1.भाग्य का साथ
धन प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण आकृति की पताका विष्णु मंदिर में ऊंचाई वाली जगह पर इस तरह से लगाएं कि वो लहराती रहे किसी भी तरह से रूके नहीं। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य शीघ्र ही चमक जाता है।
.jpg)
2.धन संबंधी परेशानियां
किसी भी सरोवर में अमावस्या के दिन गेंहू के आटे की गोलियां मछलियों को अवश्य डालें। इस उपाय को करने से पितरों के साथ-साथ देवी-देवताओं की कृपा भी आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी साथ ही धन संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

3.कर्ज से मुक्ति
अमावस्या की रात को 8 बादाम और 8 काजल की डिब्बियां काले कपड़े में बांधकर सिंदूर में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है और आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकेगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



