जिन लोगों को होती हैं ये तीन बीमारी, वो जरुर दें सूर्य को जल

Summary :

सूर्य को अर्घ्य देने से भाग्योदय होता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है।

हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि सूर्य ही एकमात्र ऐसे देव हैं, जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं।कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सुबह सूर्य को जल देना चाहिए। 
1. दिल के मरीज जरुर दें सूर्य को जल
जो लोग दिल के मरीज होते हैं उन्हें सूर्य को जल देना जरुर चाहिए। ऐसा करना कुंडली में सूर्य को मजबूत करता है जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। 
2. डिप्रेशन के मरीज जरुर दें सूर्य को जल
डिप्रेशन के मरीज को रोजाना सूर्य को जल देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यों सूर्य और इसकी रोशनी शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए डिप्रेशन के मरीज जरुर दें सूर्य को जल
3. हाई बीपी के मरीज जरुर दें सूर्य को जल
हाई बीपी की शुरुआत ही तनाव से होती है और सूर्य आपको मानसिक और शारीरिक रूप से  मजबूत करता है आपका दीमाग तनाव से दूर रहता है।सकारात्मक विचार आते हैं। इसलिए हाई बीपी के मरीज जरुर दें सूर्य को जल।
सूर्य को जल देने के लिए आपको सुबह 9 बजे से पहले उठना होगा। बेहतर तो यही होगा कि आप सूर्य उदय के समय उन्हें जल दें।
सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ 
धार्मिक मान्यता है कि रोजाना सूर्य को जल चढ़ाने से सूर्य देव का प्रभाव शरीर में भी बढ़ता है। इससे आप में ऊर्जा की वृर्द्धि होती है। साथ ही प्रतिदिन सूर्य को जल देने से आत्म शुद्धि और बल की प्राप्ति होती है। समाज में मान सम्मान भी बढ़ता है। 

Desk Team