इस पुलिस कांस्टेबल ने मुंबई में बारिश के बीच बचाई डूबते हुए कुत्ते की जान, वीडियो वायरल

Summary :

मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से बहुत बुरा हाल है। मुंबई में कहीं दीवार ढहने से तो कहीं पर मानसून के आने से लाशों का ढेर इस समय मुंबई में लग चुका है।

मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से बहुत बुरा हाल है। मुंबई में कहीं दीवार ढहने से तो कहीं पर मानसून के आने से लाशों का ढेर इस समय मुंबई में लग चुका है। मुंबई में जन-जीवन बहाल करने की पूरी कोशिश पुलिस और प्रशासन कर रहा है। 
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उसे खूब पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो में मुंबई पुलिस के कांस्टेबल प्रकाश पवार ने एक कुत्ते को पानी में डूबते हुए बचाया है। 

यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है

मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। अंधेरी इलाके की यह घटना है। एक कुत्ता बारिश के पानी में वहां पर सबवे में डूब रहा था। जैसे ही पुलिस ने आवाज लगाई वह कुत्ता तैरता हुआ पुलिस के पास आ गया। इस वीडियो को अब तक 243k लोगों ने देख लिया है। 

लोग कर रहे हैं कांस्टेबल प्रकाश पवार की तारीफ

यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया है। इसके अलावा कांस्टेबल प्रकाश पवारकी ट्विटर पर लोगों ने जमकर तारीफ करी है। मुंबई में आ रही लगातार बारिश ने निगम की व्यवस्‍था की पोल खोल कर रख दी है।
 मुंबई के हर इलाके में सड़कें डूब गई हैं। पानी में गाड़ियां फंस चुकी हैं ताे वहीं पानी बच्चों की कमर तक पहुंचा हुआ है और वह ऐसे ही स्कूल जाने में मजबूर हो गए हैं। 

26 की मौत हो गई दीवार गिरने से

मलाड ईस्ट के पिम्परीपाड़ा इलाके में बारिश की वजह से दीवार गिर गई और उसमें 26 लोगों की जानें चली गईं। लगभग उस घटना में 75 लोग घायल हो गए। राहत और बचाव का कार्य जारी है। 
वहीं महाराष्ट्र के बाकी इलाकों में बीते बुधवार को 24 घंटों में बारिश की वजह से 14 लोगों की जान कई है। बीते रविवार से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से रेल, वायु और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

सार्वजनिक अवकाश की सरकार ने घोषणा कर दी है

पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना बताई है। उसके बाद सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था और लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया गया था। 

दो लोग झुलस गए मीटर में आग लगने से 

बुधवार को ऐसी कोई भी दुर्घटना के बारे में नहीं पता चला है। विखरोली के टैगोर नगर मकें एक बिजली मीटर में आग लगने से दो लोग झुलस गए। अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया गया। 

Desk Team