राजस्थान के निवासी एक दरोगा बाबू को उनका प्री-वेडिंग वीडियो शूट काफी ज्यादा महंगा पड़ गया। उन्हें इंस्पेक्टर जनरल लॉ एंड ऑर्ड की ओर से नोटिस भेजा गया है। दरअसल प्री-वेडिंग शूट में सब-इंस्पेक्टर धनपत वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं और उन्हें इसमें अपनी होने वाली मंगेतर से रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। वैसे तो ये मामला काफी ज्यादा क्रिएटिविटी का था,लेकिन वर्दी की अपनी शान होती है और इसमें गुस्ताखी किसी भी हालत नजर अंदाज तो नहीं की जा सकती।

यह प्री-वेडिंग शूट यूट्यूब पर 10 जुलाई के दिन अपलोड किया गया था। कहा जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर धनपत उदयपुर में सेवा दे रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि वह एक नाके पर पुलिस की वर्दी पहले खड़े नजर आ रहे हैं। तभी उनकी होने वाली दुल्हन किरण बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए वहां पर आती है ऐसे में चालान कटवाने की बजाय किरण उनकी जेब में पैसे रखकर वहां से चली जाती है। इतना ही नहीं बैकग्राउंड में कुछ-कुछ होता है का टाइटल टै्रक भी चल रहा होता है।
.jpg)
नोटिस भेजकर कार्रवाई के निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार,आईजी डॉ.हवा सिंह घुमरिया ने इलाके के सभी रेंज इंस्पेक्टर जनरल्स को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वर्दी के दुरुपयोग और अपमान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।

ऐसे करने से पुलिस की छवि को नुकसान
चित्तौडग़ढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने वरिष्ठों को बताया कि प्री-वेडिंग शूटिंग के वक्त एक पुलिस अधिकारी को वर्दी में अपनी होने वाली पत्नी से रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। लेकिन ऐसा करना पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाता है।
इस तरह के कामों में न पहने पुलिस वर्दी
सभी रेंज इंस्पेक्टर जनरलों से कहा गया है कि वह पुलिस की वर्दी की गरिमा बनाए रखें और वह आचार संहिता का पालन करें। इसके साथ ही प्री-वेडिंग शूट में पुलिस की वर्दी नहीं पहनने के लिए कहा गया।


Download Android App
Download iOS App



