जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वैलेंटाईन वीक चल रहा है और इन दिनों लाखों करोड़ों लोग एक दूसरे को लव यू बोलेंगे। आज है 8 तारीख़ और इस दिन को कपल प्रोपोज डे के रूप में मनाते है। पर क्या आप जानते हैं कि ये लव शब्द कहाँ से आया ? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।
पुरानी इंग्लिश के लुफु शब्द से लिया गया है लव शब्द
दरअसल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन नाम की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लव शब्द पुरानी इंग्लिश के लुफु शब्द से लिया गया है। लुफु का मतलब होता है डीप अफेक्शन यानी किसी के प्रति गहरा लगाव। हालांकि, यह लुफु शब्द भी अंग्रेजी का मूल शब्द नहीं है. इस शब्द को पर्शियन शब्द लुवे , पुराने जर्मन शब्द लुबा से लिया गया है।

घुटनों पर बैठकर प्रोपोज करने की परंपरा कहाँ से शुरू हुई ?
दरअसल पहली बार किसने प्रपोज किया ये तो कहीं भी ठोस रूप से लिखा नहीं मिलता. हालांकि, घुटनों पर बैठकर पहली बार प्रपोज करते हुए जो तस्वीर दुनिया के सामने आई वो साल 1925 में आई, जब एक इंग्लिश फिल्म ‘सेवेन चान्सेस’ के कॉमिक एक्टर बस्टर कीटॉन अपनी हिरोइन के सामने घुटनों पर बैठ कर अपने प्रेम का इजहार कर रहे थे। ये एक साइलेंट फिल्म थी। कहते हैं कि इसी के बाद पहले यूरोप… फिर पूरी दुनिया में घुटनों पर बैठ कर प्रपोज करने की परंपरा शुरू हो गई।
.jpg)
लव शब्द का इस्तेमाल कहा से शुरू हुआ
प्रमाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को देखें तो साल 1423 के आसपास लोग किसी के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए Lovesick शब्द का प्रयोग करते थे। वहीं साल 1919 के आसपास लोग लव लाइफ जैसे शब्दों का प्रयोग करने लगे.बहरहॉल अब तो आप जान ही गए होंगे कि लव शब्द कहाँ से आया।


Download Android App
Download iOS App



