उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी राज्यों में मनाया जाने वाला छठ का महापर्व अब पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व इतना ज्यादा कठिन होता है कि इसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। छठ पूजा में हर एक दिन कुछ न कुछ विशेष प्रसाद बनाकर छठ मइया को भोग लगाने का रिवाज है। इसी के चलते गृहणियों को प्रसाद बनाते वक्त कुछ ऐसी बातें जिनका उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
.jpg)
1.प्याज-लहसुन का परहेज
ध्यान रखें छठ का प्रसाद बनाते वक्त भोजन में प्याज और लहसुन कताई इस्तेमाल न करें। भोजन शाकाहारी और शुद्घ देसी घी में बनाएं।
.jpg)
2.हाथ-पैर धोएं
प्रसाद ग्रहण करने से पहले अपने हाथ और पैर अच्छे तरह से धो लें। इन 4 दिनों तक शराब और सिगरेट का सेवन भी नहीं करें।
.jpg)
3.करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
छठ पूजा का भोजन बनाने के लिए केवल सेंघा नमक का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रहे आप खाना बनाते समय किसी और नमक से बनी चीज को हाथ नहीं लगाएं।
.jpg)
4.एक साथ करें पूजा
छठ की पूजा परिवार के सभी लोगों को एक साथ करनी चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अघ्र्य देकर साथ बैठकर भोजन करना चाहिए।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



