Pushkar Mela Buffalo: पुष्कर मेले में 23 करोड़ के भैंसे और 15 करोड़ के घोड़े ने लोगों को किया आकर्षित, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Summary :

Pushkar Mela Buffalo: राजस्थान के पुष्कर में हर साल कुछ न कुछ नई चीज़ें देखने को मिलती हैं। इस वर्ष के मेले में लोगों को कुछ ऐसा ही अनोखा देखने को मिला जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस पुष्कर पशु मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। पुष्कर मेला 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया गया है। यह मेला भारत के प्रमुख पशु मेलों में से एक माना जाता है। मेले में पशुपालक बेहतरीन नस्लों के पशु लेकर पहुंचते हैं। जिसमें पशुओं की कीमत…

Pushkar Mela Buffalo: राजस्थान के पुष्कर में हर साल कुछ न कुछ नई चीज़ें देखने को मिलती हैं। इस वर्ष के मेले में लोगों को कुछ ऐसा ही अनोखा देखने को मिला जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस पुष्कर पशु मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा और 23 करोड़ रुपये का भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। पुष्कर मेला 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया गया है।

यह मेला भारत के प्रमुख पशु मेलों में से एक माना जाता है। मेले में पशुपालक बेहतरीन नस्लों के पशु लेकर पहुंचते हैं। जिसमें पशुओं की कीमत सुनकर लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन हर साल लोग मेले में एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ते हैं। इस साल के मेले में कई पशु ऐसे लाये गए हैं, जो अपनी खासियत और कीमत के चलते आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Pushkar Mela Viral Horse: मेले में दिखा 15 करोड़ का घोड़ा

Pushkar Mela buffalo
Pushkar Mela buffalo (Source: social media)

राजस्थान के पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध पशु मेले का आयोजन हो चुका है। इस मेले का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से किया जाता है। यह मेला 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें दुनिया भर से लोग शामिल होते हैं, इस मेले की खास बात ये है कि यहां पर विभिन्न नस्लों वाले ऊंट, घोड़े, भेंसा, गाय, आदी विशेष और आकर्षक गुणों वाले पशु इस मेले में पहुंचते हैं।

जिन्हे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इन पशुओं की कीमत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। इस बार पुष्कर पशु मेले में 15 करोड़ का घोड़ा, 30 करोड़ का भैंसा, तो वही 16 इंच की गाय चर्चा में है।

Rajasthan Viral News: राजस्थान वायरल न्यूज़

Pushkar Mela buffalo
Pushkar Mela buffalo (Source: social media)

इस बार पशु मेले में एक भैंसा जिसका नाम अनमोल है, उसका वजन 1500 किलो है। जिसकी क़ीमत 23 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। इसके मालिक का नाम परमिंदर गिल है। उन्होंने बताया कि उसने अनमोल को राजाओं की तरह पाला है, उसे हर दिन दूध, देशी घी और सूखे मेवे खिलाते हैं। उसके देखभाल का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। वही उज्जैन से आया भैंसा राणा भी है, जिसका वज़न लगभग 600 किलो है। बताया जा रहा है कि यह भैंसा हर दिन क़रीब 1500 रुपये की ख़ुराक खाता है।

 

इस मेले में चंडीगढ़ से पशुपालक गैरी गिल भी पहुंचे हैं, उनके घोड़े शाहबाज़ को देखने के लिए मेले में लोगों की भयंकर भीड़ देखने को मिली, क्योंकि इस घोड़े की क़ीमत 15 करोड़ रुपये है। मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े को ख़रीदने के लिए नौ करोड़ रूपये लग चुके हैं, लेकिन मालिक ने इसे अब तक नहीं बेचा।मालिक ने बताया कि शाहबाज़ की क़ीमत 15 करोड़ रखी गई है। इस घोड़े की कविग फ़ीस यानी प्रजनन शुल्क दो लाख रुपया है।

Also Read: Chhath Puja Tragedy: छठ पूजा की खुशियां मातम में हुई तब्दील, बिहार में डूबने से 102 की गई जान, अब तक कई लापता

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।