सनक की हद पार, सिगरेट पीने से रोकने पर भड़का युवक, पेट्रोल भरवाते समय नोजल में लगा दी आग, 2 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Raipur Bike Fire Accident: रायपुर में दो लोगों की सनक की हद पार करने का वीडियो सामने आय़ा है। जहां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय नोजल पर ही लाइटर जलाकर आग लगा दी जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो  रहा है। बता दें कि रायपुर में जब दो युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने  सिगरेट जलाने के लिए कहा लेकिन बाइक सवार ने उसे मना कर दिया। इसी बात पर बाइक के पीछे बैठा युवक भड़क गया और पेट्रोल भरवाते समय नोजल में ही आग लगा दी जिससे तेजी…

Raipur Bike Fire Accident: रायपुर में दो लोगों की सनक की हद पार करने का वीडियो सामने आय़ा है। जहां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय नोजल पर ही लाइटर जलाकर आग लगा दी जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो  रहा है। बता दें कि रायपुर में जब दो युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने  सिगरेट जलाने के लिए कहा लेकिन बाइक सवार ने उसे मना कर दिया। इसी बात पर बाइक के पीछे बैठा युवक भड़क गया और पेट्रोल भरवाते समय नोजल में ही आग लगा दी जिससे तेजी से आग की लपटें उठने लगी।

Raipur Bike Fire Accident

Raipur Bike Fire Accident
Raipur Bike Fire Accident

पेट्रोल के नोजल पर ही आग लगाने के बाद कर्मचारी औऱ आरोपी दोनों घबरा गए थे क्योंकि आग तेजी से भड़क गई थी और इसकी लपटें आरोपी पर भी  गिरी और वह वहां से घबराकर भाग गए। पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की सूझबूझ दिखाते हुए मशीन की सप्लाई को बंद कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस मामले पर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने शिकायत दर्ज करा दी है और दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Petrol Pump Fire

Raipur Bike Fire Accident
Raipur Bike Fire Accident

बता दें कि यह घटना 18 फरवरी की है और यह उरला थाना क्षेत्र के कर्मा चौक स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल का मामला है जहां धर्मेन्द्र सिंह और इमरान कुरैशी अपनी बाइक में सवार होकर पेट्रोल भरवाने आए थे तभी बाइक के पीछे बैठा युवक ने नोजल पर ही लाइटर जलाकर आग लगा दी जिससे तेजी से आग की लपटें उठने लगी लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र उरला के बीरगांव और इमरान एएचपी कॉलोनी का निवासी है।

ALSO READ: मां नहीं तो खिलौना ही सहारा! जापान Zoo से आया दिल पिघलाने वाला Video, इंटरनेट पर हो रही खूब तारीफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।