गाय,बंदरों और कबूतरों को खाना खिलाकर राजस्थान पुलिस ने ऐसे पेश की मानवता की मिसाल

Summary :

घातक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस करके रख दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है

घातक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तहस-नहस करके रख दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है और आए दिन कई सारी वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,जिसमें स्थानीय लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा प्रशासन ने भी गरीब लोगों को खाना खिलाने में मदद की है। जैसे बीते दिनों जयपुर पुलिस ने कबूतरों को भी दाना डाला वहीं हाल ही में राजस्थान पुलिस ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया क्योंकि उन्होंने कबूतरों और  इंसानों के साथ-साथ सड़क पर आवारा घूमने वाली गाय बंदरों को भी खाना खिलाया है।
ट्वीट करके दी जानकारी
वायरल हो रही इस वीडियो को राजस्थान पुलिस ने अपने ऑफिशल पेज पर साझा किया गया है इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कर्तव्य संग मानवता-सेवार्थ कटिबद्धता भूख इन्हे भी लगती है #Lockdown21 की मुश्किल परिस्थिति में राजस्थान पुलिस द्वारा पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

1500 रोटियां रोज बन रही है 
इंसानों के साथ-साथ जयपुर नगर पालिका ने आवारा जीव जंतुओं को बचाने के लिए एक अनोखी पहल की है। दरअसल यहां एक एनजीओ की मदद से रोजाना 1500 रोटियां बना रहे हैं।  जिन्हें आवारा कुत्तों, बंदरों और कबूतरों को खिलाया जा रहा है। जयपुर कमिश्नर ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं इस वजह से आवारा पशुओं को खाना खिलाने का काम जयपुर नगरपालिका ने किया। 

Desk Team