पहले तो लोग केवल पार्क या खाली जगह में ज्यादा से ज्यादा पेड़ उगाने में रूचि रखते थें,लेकिन अब आलम यह है कि आज के दौर में इंडोर प्लांट्स जबरदस्त वाला फैशन बन गया है। इसके लिए लोग अपने धर में शुद्घ हवा और सजावट के लिए सबसे अच्छे किस्म का इंडोर पौधा मार्किट से खरीद कर लाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक अपने घर इंडोर पौधा तो लाया पर इसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए है।

कितने का मिला ये इंडोर प्लांट
दरअसल न्यूजीलैंड में एक शख्स अपने घर पर 3 पत्ती वाला इंडोर पौधा खरीदा कर लाया है। जिसकी कीमत न्यूजीलैंड डॉलर के हिसाब से करीब 6 लाख रुपए है।

पौधे का नाम?
लाखों में बिके इस अलग से पौधे का नाम विभेदित रफिडोफोरा टेट्रास्पर्मा है। इसे फिलोडेंड्रोन मिनिमा के नाम से भी जाना जाता है। वैसे जानकारों के अनुसार बताया गया है कि यह एक दुर्लभ पौधा है और इस पौधे की खासियत यह है कि इस पौधे के पत्ते हमेशा अपना रंग बदलते रहते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस छोटू से पौधे फिलोडेंड्रोन मिनिमा के लिए न्यूजीलैंड की एक सबसे बड़ी बिजनेस साइट ट्रेड मी पर बकायदा बोली लगाई गई थी। वहीं इस बोली में एक शख्स ने पौधे की 6 लाख रूपये में खरीदा। वैसे बताया जा रहा था कि इस पौधे के लिए शुरूआज में सबसे ज्यादा कीम 6500डॉलर्स यानी 4.77 लाख रुपए इसकी कीमत तय की गई,मगर फिर एक शख्स 5.98 लाख रुपए में यह पौधा खरीदकर इसे अपने घर ले गया।

टॉपजैंड का कहना है कि यह पौधा बहुत खास है और इसमें सिर्फ 4 ही पत्तियां लगी हुई हैं,जिनमें आधी हरी हैं तो आधी पीली। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरे रंग की पत्तियां तो पौधों को प्रकाश संश्लेषण उपलब्ध कराती है,जबकि पीले रंग वाली पत्तियां उन्हें विकास और मरम्मत में मदद करती है।

इस खास पौधे की मांग अमेरिका,कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मांग है। यहां के लोगों के लिए वेरिगेटेड मिनिमा एक लकी पौधा है इसलिए इसकी देखभाल बिल्कुल एक बच्चे की तरह करते हैं। 15 सेंटीमीटर के गमले में लगाया जानें वाला यह पौधा आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए लोग अपने घरों में रखते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि इस पौधे को घर में रखने से धन अगमन होता है।


Download Android App
Download iOS App



