अंग्रेजी बोलना व लिखना आज के समय में काफी जरूरी हो गया है। इसे सीखने के लिए लोग स्पीकिंग कोर्स करते हैं ताकि वह अपनी इंग्लिश अच्छी कर सके और कहीं भी नौकरी पा सके। क्योंकि अब सभी कंपनियों में क्षेत्रिय भाषा के साथ इंग्लिश में काम होता है, ऐसे में प्रत्येक शख्स अपनी कंपनी में ऐसे व्यक्ति को रखने की सोचता है जिसकी क्षेत्रिय भाषा के साथ अंग्रेजी पर भी पकड़ हो।
रिक्शावाला की फर्राटेदार इंग्लिश
लेकिन अब सोशल मीडिया पर दिल्ली के रिक्शावाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेशी पर्यटक भी हक्के-बक्के रह जाते हैं। दरअसल, वीडियो में रिक्शावाला विदेशी पर्यटकों को दिल्ली के फेमस इलाकों के बारे में जानकारी देता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन वह जिस तरह से पर्यटकों को अंग्रेजी में यह सब बोलकर बताता है, वह हैरतअंगेज और काबिले तारीफ है।
अंग्रेजी सुन फिरंगी भी हुए हैरान
हालांकि, रिक्शावाला के अंग्रेजी बोलने से ज्यादा मजेदार पर्यटकों के एक्सप्रेशन्स है, जो रिक्शावाले की धाराप्रवाह अंग्रेजी सुनकर हक्के-बक्के रह गए थे। अब कुछ ही सेकंड की ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं लोग जमकर वीडियो के कमेंट्स बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘तभी तो इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है’। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह अपना काम अच्छे से जानता है’।
View this post on Instagram
ये वीडियो @memecentral.teb अकाउंट ने शेयर किया है।
बता दें, इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @memecentral.teb अकाउंट ने शेयर किया है। साथ ही लिखा है, ‘ये बंदा तो मुझसे भी कहीं ज्यादा बेहतर अंग्रेजी बोलता है’। वहीं, कुछ समय पहले ही अपलोड की गई इस वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इससे पहले चूड़ी बेचने वाली एक महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली वीडियो वायरल हुई थी। अपनी इंग्लिश के कारण महिला ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


Download Android App
Download iOS App





