जब भी बॉॅलीवुड की बात आती है तो पटौदी खानदान की बात जरूर होती है और पटौदी खानदान के बारे में तो सब ही अच्छे से जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान और उनके परिवार वालों की बात हम कर रहे हैं। सैफ अली खान आज बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब सैफ अली खान को कोई भी नहीं जानता था।
सैफ अली खान ने जब अपने कैरियर की शुरूआत की थी तो उस समय कोई भी उन्हें नहीं जानता था और उनकी सारी ही फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। वही अगर हम उनकी निजी लाइफ की बात करे तो ये तो सभी जानते है कि सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। जो उस समय की टॉप एक्ट्रेस में से एक थी।
जी हां बता दे कि उस समय अमृता सिंह की सभी फिल्मे एक के बाद एक सुपरहिट हो रही थी। गौरतलब है कि सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात राहुल रावेल की फिल्म बेखुदी के सेट पर हुई थी। हालांकि तब सैफ ये बात काफी अच्छी तरह से जानते थे कि अमृता उनसे उम्र में बड़ी है।
मगर फिर भी अमृता को लेकर उनका प्यार परवान चढ़ चुका था। मगर अफ़सोस कि जब राहुल रावेल को इस बारे में पता चला कि सैफ फिल्म से ज्यादा अमृता पर ध्यान दे रहे है, तो उन्होंने सैफ अली खान को फिल्म से निकाल कर कमल सदाना हो उनकी जगह कास्ट कर लिया।
हालांकि इसके बाद भी सैफ ने अमृता का पीछा नहीं छोड़ा और उनके घर खाना खाने के लिए भी चले गए। यहाँ तक कि दोनों ने मिल कर जल्दी ही शादी करने की डेट भी फाइनल कर ली। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सैफ ने अमृता से गुप्त तरीके से शादी की थी, क्यूकि उनके पिता नवाब पटौदी इस शादी के खिलाफ थे।
बरहलाल अमृता उस समय एक बेहतरीन और कामयाब अभिनेत्री बन चुकी थी, जब कि सैफ उनके सामने कुछ भी नहीं थे। अब यूँ तो अमृता ने शादी के बाद अपने फ़िल्मी करियर की लगाम और ज्यादा कस ली थी, लेकिन साथ ही वो अपने गृहस्थ जीवन पर भी काफी ध्यान दे रही थी।
ऐसे में सैफ अली खान के सर से अमृता के प्यार का भूत उस वक्त उतरा जब अमृता उन्हें फ्लॉप एक्टर कहने लगी। जी हां दरअसल सैफ उस दौर में इतने सफल अभिनेता नहीं थे। जिसके कारण अमृता और सैफ का रिश्ता बद से ज्यादा बदत्तर हो गया। यानि उन दोनों का रिश्ता इसके बाद बिगड़ता चला गया।
वो कहते है न कि जो शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ गुप्त तरीके से और जल्दबाजी में की जाए, उसका अंजाम कभी सही हो ही नहीं सकता। बरहलाल सैफ और अमृता की शादी का अंत भी कुछ ऐसा ही था। हालांकि रिश्ता बिगड़ने के बाद सैफ करीब दस साल तक अमृता से दूर रहे और फिर उनसे तलाक भी ले लिया।
बता दे कि अमृता से अलग होने के बाद उन्होंने रोजा नाम की एक मॉडल को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। जिसके बाद करीना कपूर सैफ अली खान के दिल को कुछ इस कदर पसंद आई कि इन दोनों ने शादी करके अपने प्यार भरे रिश्ते को एक नया नाम दे दिया।
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जब सैफ की पहली शादी हुई थी, तब करीना एक छोटी सी बच्ची थी। ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि सैफ की उम्र करीना से कितनी बड़ी होगी। मगर वो कहते है न कि प्यार में हमारे बॉलीवुड स्टार कभी उम्र नहीं देखते। बरहलाल हम तो यही उम्मीद करते है कि सैफ और करीना की ये जोड़ी अब हमेशा सलामत रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App












