खुद को अजितेश की शेरनी बताने वाली साक्षी का यू – टर्न , हटाई पति के साथ डीपी

Summary :

इन दिनों एक बार फिर साक्षी अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटीज की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाया था जिसके प्रोफाइल पर उन्होंने पति अजितेश के साथ तस्वीर लगाई थी।

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने अपने पिता के घर से भागकर आने प्रेमी अजितेश के साथ शादी कर थी।  इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने पिता और परिवार से खुद को जान का खतरा बताया था। 
इन दिनों एक बार फिर साक्षी अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटीज की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाया था जिसके प्रोफाइल पर उन्होंने पति अजितेश के साथ तस्वीर लगाई थी।
साथ ही साक्षी ने बायो में खुद को अजितेश की शेरनी बताया था,  जिसे अब हटा लिया है। लगातार साक्षी अपने प्रोफाइल में कुछ न कुछ बदलाव कर रही है। अब साक्षी ने अपने प्रोफाइल का यूजरनेम भी seenuabhi09 से बदल कर  seenum099 रख लिया है और बायो में लिखा है, ‘शख्सियत महकती है हमारी।’ 
फेसबुक पर जहाँ साक्षी ने पहले खुद को मनमर्जी क्वीन और राजेश मिश्रा की बेटी बताया था, उसके बाद खुद को ‘अजितेश की शेरनी’ शीनू मिश्रा बताया था। अब साक्षी ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर अपने भाई के लिए एक पोस्ट लिखा है। 
अपने पोस्ट में साक्षी ने लिखा था, ‘भाई कभी आई लव यू नहीं बोलते, कभी प्यार से बात नहीं करते, लेकिन सच तो ये है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्यार केवल भाई ही करते हैं। 
इसके साथ ही साक्षी ने अपने परिवार के साथ कुछ पुराने फोटो भी पोस्ट करते हुए  और सभी पर इमोशनल मैसेज लिखे हैं। जिस परिवार पर उन्होंने खुद को जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे अब उनके लिए ये पोस्ट चौंकाने वाले है। 
आपको बता दें बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा इससे पहले कह चुके है की उनकी बेटी जहाँ भी रहे और जिसके साथ भी रहे,  खुश रहे। उनकी बेटी को उनसे कोई खतरा नहीं है। 

Ujjwal Jain