लुधियाना : पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच पूर्व केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बाद आज लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के 6 बार विधायक रहे राकेश पांडे ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए लुधियाना नगर निगम के कांग्रेसी मेयर के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया। उनकी शिकायत थी कि इलाके के सफाई कर्मचारी और नगर निगम अधिकारी उनके इलाके के विकास की तरफ ध्यान नहीं देते। इसी गुस्से का इजहार करते हुए उन्होंने अपने समर्थकों को साथ लेकर हैबोवाल चौक से धरना प्रदर्शन लगा दिया और मेयर के खिलाफ नारेबाजी कर पंजाब की उच्च लीडरशिप से बातचीत करने की बात कही तो वहीं उन्होंने लुधियाना मेयर बलकार सिंह संधू पर भेदभाव करने के आरोप लगाए।
इस दौरान विधायक राकेश पांडे ने कहा कि मैं कई बार लुधियाना मेयर बलकार सिंह संधू के साथ मीटिंग कर चुका हूं लेकिन मेरे हल्के की जो समस्याएं हैं उनको हल नहीं किया जा रहा वहीं उन्होंने मेहर बलकार सिंह संधू पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए वहीं उन्होंने कहा कि इस बाबत वह मुख्यमंत्री वह लोकल बॉडीज मंत्री से भी मुलाकात कर शिकायत करेंगे। उन्हें शिकायत थी कि लंबे समय से नगर निगम की बैठकों में एक डप उठवाने के लिए और लोगों की कई समस्याओं को हल करने के लिए वह मुद्दा उठा चुके है किंतु उनकी समस्याओं का अभी तक हल नहीं हुआ, जिस कारण वह मजबूर होकर धरना लगाने के लिए बैठे है।
वहीं लोगों का गुस्सा व विधायक राकेश पांडे को धरने पर बैठा सुन मेयर बलकार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और विधायक पांडे को समझाने की कोशिश की लेकिन विधायक पांडे ना माने और मेयर बलकार सिंह संधू को खरी-खोटी सुना वहां से भेज दिया। स्मरण रहे कि 17वी लोकसभा में 3 बार सांसद बन चुके रवनीत सिंह बिटटू को टिकट दिए जाने के खिलाफ भी राकेश पांडे ने मोर्चा खोला था। सो अब देखना यह होगा कि मेयर बलकार सिंह संधू अपनी पार्टी के विधायक का कार्य कर उनसे प्यार बना पाते हैं या फिर यह मामला हाईकमान तक जाएगा, यह तो अब आने वाला समय ही बताएगा।


Download Android App
Download iOS App



