सुपारी समेत ये 10 चीजें सकट चौथ के दिन गणेश जी को चढ़ाने से बनेंगे सारे बिगड़े काम

Summary :

संकष्टी चतुर्थी के नाम से कृष्‍ण पक्ष को आने वाली चतुर्ति तिथि को कहते हैं। यह पर्व इस बार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। गणेश जी की पूजा इस दिन की जाती है।

संकष्टी चतुर्थी के नाम से कृष्‍ण पक्ष को आने वाली चतुर्ति तिथि को कहते हैं। यह पर्व इस बार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। गणेश जी की पूजा इस दिन की जाती है। इस दिन व्रत संतान की लंबी आयु एवं मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए रखा जाता है। अगर कुछ विशेष उपाए इस दिन करते हैं तो व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती हैं।
1. एक लाल कपड़े पर धन की प्राप्ति के लिए एक श्रीयंत्र रख लें और उसके अंदर एक सुपारी भी रख दें। उसके बाद इस सुपारी की पूजा गणेश जी की पूजा के साथ करें। पूजा करने के बाद अपनी तिजोरी में कपड़े में बांधकर उसे रख दें।
2. चतुर्थी के दिन घर के पूर्व व उत्तर दिशा में सुपारी रखने से व्यक्ति को तरक्की मिलती है। हालांकि चांदी के किसी पात्र में इस सुपारी को रखें। इससे रोज धूप जलाएं। ऐसा करने से सारी अड़चनें दूर हो जाएंगी। 
3. चतुर्थी के दिन दाई सूंढ वाले गणपति की पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी होती है। 
4. इस दिन गणेश जी को दो इलायची और दो सुपारी चढ़ाने से मनचाही नौकरी मिलती है। 
5. आप भी अपने घर में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो एक सुपारी और एक तांबे के लोटे में गंगाजल पूजा की जगह पर ख दें। इसके साथ ही उसमें दक्षिणा भी रख दें।
6. काले तिल और गुड़ की मिठाई का भोग लगाने से संतान की लंबी आयु होती है। 
7. तिल के लड्डू, दूर्वा और पीले फूल इस दिन गणेश जी को चढ़ाने से भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है। 
8. फलहारी ही यह व्रत रखना चाहिए। ऐसे व्रत रखने से आप रोग मुक्त हो जाएंगे।
9. इस दिन व्रत रखने वाले चंद्रमा को अघ्रय शाम के समय दें। 
10. ऊं गं गणपतिये नम. मंत्र का जाप 108 बार करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियों दूर हो जाती हैं। 

Desk Team