विवाह योग्य लड़के-लड़की की शादी समय पर हो जाए तो उनके माता-पिता और खुद उनकी काफी चिंताएं समाप्त हो जाती है। वैसे तो किसी का विवाह कब होना है इस संबंध में कोई स्पष्ट तिथि नहीं बता सकता। कई ऐसे योग होते हैं जिनकी वजह से कोई भी विवाह की खुशी से वंचित रहते हैं कई बार ये रूकावट बाहरी बाधाओं की वजह से भी आती हैं। सावन का महीना पवित्र महीना होता है। जिसमें पूजा आराधना करने से जीवन की कई परेशानी दूर हो जाती है।

यदि आपके घर में भी शादी योग्य वर या कन्या है जिसे योग्य पार्टनर नहीं मिल रहा तो आज हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे यदि लड़की या लड़का सावन के महीने में करते है तो भगवान शिव और मां पार्वती के कृपा से उसे मनचाहा लाइफ पार्टनर मिलेगा और उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
जिनकी शादी नहीं हो रही है वो सावन महीने में रोजाना पीले कपड़े पहनें और नियमित भगवान शिव और माता पार्वती को गेंदे के फूल की माला चढ़ाएं। रोजाना शिव-पार्वती की पूजा करें और ओम गौरी शंकराय नम: मंत्र कम से कम 108 बार जप करें।

सावन के महीने में 11 दिन नियमित सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके शिवलिंग पर जलभिषेक करें। और शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। सावन के महीने में नियमित शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के साथ नागकेसर अर्पित करे।
ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को नागकेसर बहुत प्रिय है इसलिए जो लोग सावन के महीने में ये उपाय करते है, उस पर भगवान शिव और मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और जल्द ही आर्शीवाद के रुप में मनचाहा जीवन साथी देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



