शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे बस में सवार कम से कम नौ बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस के मलबे में अभी और बच्चों के फंसे होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल की बस से घर जा रहे थे। ज्यादातर बच्चे कक्षा पांच और इससे छोटी कक्षा के थे। इसी दौरान उनकी बस नूरपुर-चंबा मार्ग पर गुरचल गांव के निकट एक खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शायद अपना नियंत्रण खो बैठा था जिस वजह से बस खाई में में गिर गई। वही, एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव का काम जारी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



