इस बच्चे ने सपना चौधरी का गाना गाया, जिसे सुनकर टीचर की हंसी नहीं रुकी, वायरल वीडियो

Summary :

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का मशहूर गाना गजबन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सपना चौधरी ने इस गाने पर डांस भी शानदार किया था। सपना चौधरी का यह गाना युवाओं

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का मशहूर गाना गजबन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सपना चौधरी ने इस गाने पर डांस भी शानदार किया था। सपना चौधरी का यह गाना युवाओं के साथ-साथ बच्चों के बीच में भी फेमस है। यह गाना उनकी जुबान पर रटा हुआ है। 
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो सामने आया है जिसमें वह सपना चौधरी का यही गाना गाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गजबन गाना टीचर्स और अन्य स्टूडेंट्स को कैसे बच्चा चीख-चीखकर सुना रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे का गाना सुनकर कैसे टीचर्स जोर-जोर से हंस रही हैं। 
बता दें कि फेसबुक और ट्विटर दोनों सोशल प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को पोस्ट किया जा रहा है। इस वीडियो को मिलियन व्यूज अब तक मिल गए हैं। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे को गाना गाने के लिए टीचर कहती हैं। उसके बाद चीख-चीखकर गाना बच्चा शुरु कर देता है। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, सारा जोर ही लगा दिया। ओह बेटे चक दे फट्टे। गजब पानी ने चाली….।

यह वीडियाे 1 मिनट 23 सेकंड का है और इसमें बिना रुके गाना बच्चा गाता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में लोग जोर-जोर से हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि स्कूल के कैम्पस में बच्चे ने परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, सच में बच्चे ने पूरा जोर लगाकर गाया है। देखिए टीचर कितनी जोर से हंस रही हैं। अन्य यूजर ने लिखा, बच्चे ने वाकई कमाल कर दिया। बच्चा बड़ा होकर जरूर सिंगर बनेगा। 

Desk Team