साल 2016 UPSC की परीक्षा टॉपर टीना डाबी और आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं। जी हां, यह कपल 20 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गया है। खास बात दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर होने के बावजूद इस पावर कपल के बीच अटूट प्यार है। जहां पहले इस जोड़े की बेहद प्यारी केमिस्ट्री ने कई लोगों के दिलों पर राज किया तो अब वहीं दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं।

यहां देखें टीना-प्रदीप की शादी की तस्वीरें
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के शादी कर लेने के बाद उनकी वेडिंग समारोह से कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं। जो कथित तौर पर बुधवार को जयपुर में संपन्न हुई थी। इस जोड़े की शादी की खूबसूरत तस्वीरों की बात करें तो दुल्हन बनी टीना को सफेद रंग की साड़ी और कम गहनों में बेहद सिम्पल और प्यारी दिख रही हैं। वहीं, वाइफ को ट्विनिंग करते हुए प्रदीप सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे।

मालूम हो शादी के 22 अप्रैल को कपल ने गुलाबी शहर के आलीशान होटल में अपने कुछ करीबियों और दोस्तों के लिए भव्य शादी की रिसेप्शन भी आयोजित की थी। अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में कपल साथ में बेहद खुश नजर आया।

इस बीच टीना ने मैरून कलर का शेवरॉन प्रिंटेड लहंगा पहना साथ ही उन्होंने अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए चोकर और मांग टीका पहना था। वहीं उनके पति प्रदीप ने उन्हें सेम कलर के बंधगला सूट, क्रीम रंग का पायजामा और एक दोशाला से कंप्लीट किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीना ने यह दूसरी बार शादी रचाई है। इससे पहले वह आईएएस अधिकारी अतहर खान संग शादी कर चुकी है। धार्मिक सीमाओं को पार कर उन्होंने 20 मार्च 2018 को एक भव्य शादी की थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

हालांकि, दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की वजह से इन्होंने साल 2020 में अपना रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं अपनी बीते जिंदगी को भुलाकर अब टीना ने अपने पति प्रदीप के साथ नए रिश्ते की शुरुआत की है। बता दें,प्रदीप की यह पहली शादी है।


Download Android App
Download iOS App



