जब इस विदेशी बन्दे ने अपनी आवाज में गाया ‘रोते-रोते हंसना सीखो’ गाना,यूज़र्स हुए इनके दीवाने

Summary :

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो लोगों के जहन में आज भी बसी हुईं हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो लोगों के जहन में आज भी बसी हुईं हैं। इतना ही नहीं इन फिल्मों के गाने भी आज तक भी काफी फेमस हैं। वहीं कई सारे ऐसे भारतीय जिनकी जुबां पर अभिनेता के फेमस डायलॉग और गाने रहते हैं। मगर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप एक बार को शॉक्ड जरूर होंगे। जी हां दरअसल एक विदेशी नाइजीरियन शख्स अमिताभ बच्चन का गाना गुनगुनाते हुए दिख रहा है और वो भी साफ शब्दों में।
पहले देखिये वीडियो…
इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में एक शख्स जोकि पेड़ पर खड़ा है और अमिताभ बच्चन की फिल्म अंधा कानून का गाना ‘रोते-रोते हंसना सीखो…’ गा रहा है साथ ही गाना गाते हुए वो खुद से तालियां भी बजा रहा है। वहीं पास में खड़े लोग उसका साथ दें रहें है साथ ही उसको चीयर करने में लगे है। वैसे वीडियो को देख आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि बिग बी की न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेश में भी चाहने वालों की कमी नहीं है।

लोगों को पसंद आया इस शख्स के गाना गाने का स्टाइल…

हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है ये आदमी नाइजीरिया से हैं। लेकिन अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चला कि ये कहां से हैं और कहां ये वीडियो शूट किया गया है। पर कुछ भी हो वीडियो वाकई बेहद प्यारा है।



Desk Team