रंगभेद की घटनाएँ आज भी हो रही हैं। कई देशों में काले लोगों को हीन कहकर कलंकित किया जाता है। आज ही नहीं बल्कि कई सदियों से इसके खिलाफ मुहिम चलती रही है। हालाँकि, लोग आज भी काले और सफेद के बीच अंतर करना जारी रखते हैं। आपने अक्सर ग्रामीण इलाकों में काले लोगों और कौवों के बीच तुलना होते देखी होगी। कई लोग काले लोगों की तुलना कौवे से करते हैं क्योंकि वे दोनों काले रंग के होते हैं। हालाँकि, हम आज आपको एक सफेद कौवे का वीडियो दिखाते है जो बहुत ट्रेंड में है।
क्या सच में होता है सफेद कौवा?
हाँ, अगर आपने भी यह मान लिया है कि कौवे केवल काले रंग के होते हैं तो आप ग़लत हैं। सोशल मीडिया पर एक सफेद कौवे का वीडियो वायरल हो गया है। यह कौआ काले कौवों के साथ अनाज चुगते हुए देखा गया। इस वीडियो को देख लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। अधिकांश लोग इस बात से अनजान थे कि कौवे सफेद भी हो सकते हैं। कैमरामैन ने अचानक ध्यान देकर इसे देख लिया और उसने तुरंत इसे रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वायरल हो गया।
सफ़ेद होने के पीछे है बड़ा कारण
View this post on Instagram
केवल काले कौवे ही अक्सर मौजूद होते हैं। जब इस सफेद कौवे का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को समझ नहीं आया कि कौआ गोरा आखिर हुआ कैसे? लेकिन इस प्रश्न का उत्तर पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ही मिल गया है। दरअसल, इस कौवे को वही एल्बिनो बीमारी थी जो इंसानों को होती है और यही वजह है कि इसका रंग बदलकर सफेद हो गया था। एल्बिनो कई जानवरों के रंग में बदलाव का कारण बनता है।
लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए। इस पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए। एक यूज़र के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि इस कौवे ने फेयर एंड लवली लगाना शुरू किया है। किसी ने कमेंट किया कि इसको बहुत रिश्ते आते होंगे। सफ़ेद कौवे को देखना भीड़ के लिए बहुत मज़ेदार था। हालाँकि, बहुत से लोगों ने इसको समझदारी से समझते हुए इसे एल्बिनो क्रो में शामिल किया।


Download Android App
Download iOS App





