पाताल लोक में समाई चीन के आधुनिक शहर की सड़क, शंघाई में सिंकहोल ने निगला सबकुछ, जानें कैसे हुआ यह हादसा

Shanghai Sinkhole Viral Video

Shanghai Sinkhole Viral Video: चीन के आधुनिक शहर शंघाई ऊंची ऊंची भव्य इमारतों के लिए जाना जाता है लेकिन माना जा रहा है कि यह नीचे से खोखला होता जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क का एक बड़ा हिस्सा पाताल लोक में समा गया है। बीच सड़क में हुए विशालकाय सिंकहोल ने सड़क में सभी को निगल लिया और जो भी सड़क में आया वह सिंकहोल में समा गया। इस घटना के बाद किसी भी हताहत होने की सूचना नहीं है और कैमरै में यह विशालकाय सिंकहोल और भयावह हादसा कैद हो गया है। विस्तार से जानते है कि यह हादसा कैसे हुआ।

Shanghai Sinkhole Viral Video

Shanghai Sinkhole Viral Video
Shanghai Sinkhole Viral Video

शंघाई के मिन्हेंग जिले में किशिन रोड पास भूमिगत मेट्रो का काम जोरो-शोरों से चल रहा है नई जियामिन मेट्रो लाइन बनाने के लिए कार्य प्रगति पर था तभी अचानक सड़क धंस गई और मानो की पाताल लोक का रास्ता खुल गया है। यह पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया है जिसमें देखा गया है कि कुछ ही देर में इतने बड़े सिंकहोल ने सबकुछ निगल लिया लेकिन किसी के भी घायल होने या हताहत की खबर नहीं है। बता दे कि यह घटना 11 फरवरी की जहां मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी खराबी की वजह गड्ढे में समा गया।

China Road Collapse

Shanghai Sinkhole Viral Video
Shanghai Sinkhole Viral Video

चीन के आधुनिक शहर की इमारतें आसमान छू रही है लेकिन नीच से माना जा रहा है कि यह खोखला होता जा रहा है। ऐसे पहले भी भयावह हादसा देखने को मिला था जिसमें सिंकहोल में सबकुछ समा गया था। अब एक बार फिर मिन्हेंग जिले में कुछ ही देर में सड़क में बड़ा सिंकहोल देखने को मिला है। आधुनिकरण के दौर में सिंकहोल बनना गंभीर सवाल खड़े करता है।

ALSO READ: तार-तार हुई खाकी की मर्यादा, हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई लीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।