आप धनवान होंगे या दरिद्र, ये कर्मों के आधार पर शनि देव ही तय करते हैं।शनिदेव कर्मफलदाता ग्रह हैं। यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ घर में विराजमान होते हैं उनको जीवन में तरह-तरह के कष्ट मिलते हैं।कुंडली में शनि की दशा ठीक नहीं होने पर व्यक्ति का राजपाठ, वैभव और धन दौलत सभी नष्ट हो जाता है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में शनि अच्छे भाव में मौजूद हों तो सामान्य व्यक्ति को भी बड़े से बड़े पद पर पहुंचा देते हैं।

अगर किसी व्यक्ति पर भगवान शनि की कृपा है तो उसे जीवन में समस्या के साथ ही उसका हल भी मिलता जाता है। ये लोग बड़ी से बड़ी दुर्घटना होने पर भी किसी ना किसी तरह बच जाते हैं।शनिवार के दिन अगर आपके जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाते हैं तो इसे भी शनिदेव का एक शुभ संकेत माना जाता है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरुर करें।
1. शनिवार के दिन भगवान शनि की विशेष पूजा की जाती है। शनि भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसी शनिवार को करें ये काम।
2. आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न होते हैं और उनके अच्छे कर्म के लिए अच्छा फल देते हैं।

3.शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें।
4.शनिवार को काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
5. शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल दान करने से भी शनिदेव मनोकामना पूरी करते हैं।
6. शनिवार के दिन काली उड़द, तेल, काला कंबल, काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।
नौकरी में लाभ के लिए ऐसे करें शनि को प्रसन्न
शनिवार को पहले पीपल वृक्ष के नीचे सरसों का चौमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद वृक्ष की कम से कम तीन बार परिक्रमा करें। ऐसा लगातार 5 शनिवार करें।


Download Android App
Download iOS App



