आसमान में दिखे दो सूरज, Camera में कैद हुई तस्वीर, जानिए इसके पीछे की वजह

Summary :

वैसे तो सोशल मीडिया पर तमाम तरह की हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स ने आसमान में दो सूरज का वीडियो साझा किया है। इसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे लेकिन जल्द ही वीडियो की सच्चाई का पता चल गया है कि आखिर माजरा क्या है? सोचिए कभी आप सुहाने मौसम का मजा उठाने के लिए बाहर गए हो और कुछ ऐसा देख लिया हो जिसकी उम्मीद भी अपने ना कि हो। फिलहाल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी यकीनन अपनी आंखों…

वैसे तो सोशल मीडिया पर तमाम तरह की हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स ने आसमान में दो सूरज का वीडियो साझा किया है। इसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे लेकिन जल्द ही वीडियो की सच्चाई का पता चल गया है कि आखिर माजरा क्या है?

सोचिए कभी आप सुहाने मौसम का मजा उठाने के लिए बाहर गए हो और कुछ ऐसा देख लिया हो जिसकी उम्मीद भी अपने ना कि हो। फिलहाल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी यकीनन अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। वीडियो में दो सूरज को देखकर यकीनन आपको अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल वीडियो में दावा किया गया है कि आसमान में दो सूरज दिखाई दिए हैं। चलिए आगे जानते हैं इस वीडियो का पूरा सच।

यह तो आप जानते ही हैं कि धरती से जो तारा सबसे नजदीक होता है, वह सूरज होता है और यही वजह है कि आग का यह गोला धरती के सबसे करीब और बड़ा होता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में एक ही सूरज है, जो हर जगह दिखाई देता है लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में इन दो सूरज के पीछे का क्या सच है यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के मन में बैठ गई है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Blue Book (@bluebookreptilian)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र में तैरते जहाज से एक शख्स ने अपने कैमरे से दो सूरज को दिखाया है। पहला सूरज आसमान में चमक रहा है। वहीं दूसरा बादलों में। वीडियो में दावा किया गया है कि आसमान में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में कैद इस अद्भुत नजारे को देख यूजर्स काफी हैरान है, लेकिन थोड़ी ही देर में वीडियो की असलियत कमेंट बॉक्स में सामने आ गई। दरअसल वीडियो में दिख रहा एक गोला चांद है। प्रकृति कई बार ऐसे खास मौके पर यह नजारा दिखाती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि 2016 में अमेरिका और कनाडा में भी दो सूरज दिखा था, लेकिन उस समय भी उनमें से एक चांद ही था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है।

Desk Team