साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ेगा और इस ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव सभी राशियों को देखने को मिलेंगे।आइए जानतें है कि कब है साल का पहला ग्रहण।
विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र का असर सभी राशियों पर भी पड़ता है।
सूर्य ग्रहण का समय- 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा।हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा, लेकिन फिर भी सूतक काल मान्य होगा।
ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका,सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और न्यूजीलैंड में दिखाई देगा।
साल के पहले सूर्य ग्रहण का अलग राशियों पर अलग तरह का प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को इसके प्रभाव से धन लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत शुभ परिणाम लेकर आया है। वृष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।आपके वेतन वृद्धि होने के योग हैं। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति होने की संभावना है।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण भाग्य चमकाने वाला साबित होगा। इस ग्रहण में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन भी सुखी रहेगा।
कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको लाभ मिल सकता है।