प्यार कब कहां और कैसे हो जाएं , ये कहां नहीं जा सकता है। प्यार की कोई उम्र भी नहीं होती है और ये किसी भी उम्र में हो जाता है।इश्क-मोहब्बत के अजीबों-गरीब मामले आए दिन देखने को मिल जाते हैं। किसी को अपने दोस्त की मां से हो जाता है तो कोई अपने ही बॉयफ्रेंड के बाप को ही दिल दे देती है। दुनिया में ऐसी अजब प्रेम की गजब कहानियां आए दिन सामने आती रहती है।

इस बार बिहार के जमुई जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस अजब-गजब लव-स्टोरी को सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है। दरअसल, जमुई में एक दामाद लूडो खेलते-खेलते अपनी ही सास को अपना दिल दे बैठा। जिसके बाद परवान चढ़ रहे दोनों के प्यार के भूत को गांव और परिवार वालों ने उतार दिया।

अपनी ही सास से इश्क कर बैठे बिहार के जमुई के रहने वाले चंदन गोस्वामी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार चंदन गोस्वामी अक्सर अपने ससुराल में आया-जाया करता था। जहां उसकी विधवा चचेरी सास उसके साथ लूडो खेला करती थी। लूडो खेलते-खेलते सास और दामाद के बीच कब प्यार हो गया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

अपनी सास के इश्क में युवक इस कदर पागल हुआ की वह रात के अँधेरे में प्रेमिका सास से मिलने पहुँच गया। देर रात सास से मिलने पहुंचे दामाद को उसकी सास के साथ गांववालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर क्या था गांववालों ने पकड़कर दामाद चंदन गोस्वामी की जमकर पिटाई कर दी। जिसके कारण वो बुरी तरह घायल भी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय से ही दोनों के बीच अवैध संबंध थे। दामाद को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद इस बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि शख्स का उसकी विधवा चचेरी सास से अवैध संबंध का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



