माता-पिता पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश के कारण अपने ख्वाहिशों पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हर बेटे बेटी का सपना होता है कि वह अपने पैरेंट्स के लिए कुछ ऐसा करें जिससे उनके मां बाप के चेहरों पर उनकी वजह से मुस्कान आ जाए। कई बार आपने सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो देखी होगी जहां बच्चे अपने पैरेंट्स को सरप्राइज दे रहे हैं।
अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपने माता-पिता को कुछ ऐसा सरप्राइज देता है, जिसके बारे में उसके माता-पिता ने भी नहीं सोचा था।
फोरेन ट्रिप का दिया सरप्राइज
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स ने अपने माता पिता को सिंगापुर की ट्रिप पर लेकर गया। यात्रा के शुरू में इस शख्स के मां बाप को यही पता था कि वे जयपुर जा रहे हैं। शख्स ने अपने मां बाप को पासपोर्ट देकर बोर्डिंग करने को बोला। विदेश जाने के लिए उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।
View this post on Instagram
ये वीडियो @vivekwagh अकाउंट ने शेयर किया है।
जब शख्स ने अपने मां बाप से पासपोर्ट पर लिखे गंतव्य को पढ़ने को कहा तो सिंगापुर का नाम पढ़ कर उनके चेहरे के भाव खुशी में बदल गए। शख्स की मां के चेहरे पर जहां खुशी देखने को मिलती है वहीं शुरूआत में उसके पिता को यकीन ही नहीं होता है कि वह सिंगापुर जा रहे हैं। लेकिन बाद में शख्स के पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vivekwagh नामक अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, यह पल देख यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह तो हर इंसान का सपना है’। एक और यूजर ने लिखा, ‘जब हम पैसे कमाना शुरू करते हैं तो इसी पल का इंतजार करते हैं’। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इंटरनेट पर यह सबसे प्यारा वीडियो है’।


Download Android App
Download iOS App




