दुनिया के इस सबसे महंगे क्रिसमस ट्री की कीमत है 11 करोड़ रुपये

Summary :

दिसंबर शुरु होते ही लोग क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर देते हैं। क्रिसमस के खास अवसर पर लोग क्रिसमस ट्री को मुख्‍य तौर पर सजाते हैं।

दिसंबर शुरु होते ही लोग क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर देते हैं। क्रिसमस के खास अवसर पर लोग क्रिसमस ट्री को मुख्‍य तौर पर सजाते हैं। लोगों के दिलों मे क्रिसमस ट्री के आभूषणों का एक विशेष स्‍थान है। क्रिसमस ट्री को कुछ लोग पीढ़ियों से चला रहे हैं। इस साल क्रिसमस स्पेन के केम्पिंस्की होटल में बहुत ही खास अंदाज से मनाया जा रहा है। 
इस होटल में क्रिसमस पर एक अलग ही तरह का दृश्य देखने को मिलेगा। क्रिसमस के अवसर पर हीरे, डिजाइनर आभूषण और कीमती पत्‍थरों से होटल में इस बार क्रिसमस ट्री को सजाया है। इस वजह से क्रिसमस ट्री की कीमत 1,07,33,77,500 रुपए यानी 15 मिलियन डॉलर है। 

सफेद, काले, गुलाबी और लाल रंग के हीरों से पेड़ को सजाया है। इसके साथ ही उच्च अतं ब्रांड के आभूषणों जैसे बुलगारी, कार्टियर, वैन क्लीफ और आर्पेल्स, चैनल, इत्र की बोतलें, शुतुरमुर्ग के अंडे, 3-डी प्रिंटेड चॉकलेट और मोर पंख इन सभी से ट्री को सजाया गया है। अबू धाबी में द अमीरात पैलेस होटल ने साल 2010 में क्रिसमस पर सबसे महंगा क्रिसमस ट्री सजाया था जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम आया था।

अमीरात पैलेस होटल ने उस समय देवदा, कंगन और घड़ियों से क्रिसमस ट्री को सजाया था। उस समय 78,79,42,300 रुपए यानी 11,000 डॉलर पेड़ की कीमत हुई थी। एक ब्रिटिश कलाकार ने स्पेन के इस होटल में रखे क्रिसमस ट्री को सजाया है। कहा जा रहा है कि यह क्रिसमस ट्री दुनिया का सबसे महंगा ट्री है। 12 मिलियन पाउंड यानी 11 करोड़ रुपए इस क्रिसमस ट्री की कीमत बताई जा रही है। 

Desk Team