इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं जो 30 मार्च तक चलेंगे।नवरात्रि पर देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है।लोग नौ दिनों तक लगातार देवी शक्ति की पूजा अर्चना करते हैं।इस बार चैत्र नवरात्रि पर शुभ योग बन रहा है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि तिथि, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और महत्व।

कब, कौनसे योग बन रहे हैं
नवरात्रि में कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग तथा गुरु पुष्य योग बन रहे हैं। पंचांग की गणना के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च और 30 मार्च को होगा। अमृत सिद्धि योग 27 मार्च और 30 मार्च को होगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को होगा। गुरु पुष्य योग 30 मार्च को होगा।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार 22 मार्च को चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 29 मिनट से लेकर 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

घर खरीदा बेचना,नये घर में,प्रवेश करना,नया कारोबार शुरु करना,नई दुकान खोलना जैसे शुभ काम आप इस दौरान कर सकते हैं। नवरात्रि का दूसरा नवरात्रा बहुत ही शुभ संयोग लेकर आ रहा है।23 मार्च 2023 – दूसरा नवरात्रा एवं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा इस दिन की जाती है।इसके साथ 27 मार्च 2023 – छठा नवरात्रा एवं मां कात्यायनी की पूजा और28 मार्च 2023 – सातवां नवरात्रा एवं मां कालरात्रि की पूजा
इस दिन की जाती है। ये दिन खास है।
मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है।धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



