मैक्सिको में एक खतरनाक हादसा हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस हादसे का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। मक्सिको के एक अम्यूजमेंट पार्क में महिला राइड के लिए झूले पर बैठती लेकिन वह अचानक ही इससे नीचे गिर गई।

उसके बाद महिला के सिर पर तेजी से झूला आकर लगा। यह वाकया कियूदाद ज्वारेज के कटाप्लम अम्यूजमेंट पार्क जो मैक्सिको का है।
महिला सीट से झूला उलटा होने के बाद फिसल गई
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें दिख रहा है कि झूला उलट पुलट हो रहा है। कुछ देत तक तो सबकुछ सही चल रहा होता है लेकिन जब झूला उल्टा होता है तो महिला अचानक सीट से फिसलकर गिर जाती है। महिला जब गिर रही होती है तो वह पहले झूले को पकड़कर लटकी रहती है लेकिन उसके बाद वह तेजी से नीचे गिर जाती है।

महिला जैसे ही नीचे गिरती है तो उसके सिर पर झूला बहुत तेजी से आकर लगता है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि महिला को बहुत गंभीर चोट लगी होगी।
राइड चल रही थी बिना परमिशन के
ज्वारे के मेयर अरमांडो कबाडा ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना के बाद अम्यूजमेंट पार्क की कुछ तस्वीरें शेर की हैं और उन्होंने यह भी बताया कि बिना किसी के परमिशन के ये राइड चल रही थी।
इस राइड को घटना के बाद तत्काल रूप से बंद कर दिया गया है। लेकिन महिला के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वह कैसी है उसे कितनी चोट आई है इसके बारे में नहीं पता है।
ऐसा ही हादसा चीन में भी हुआ था

ऐसे जितने भी बड़े झूले होते हैं उनसे अक्सर गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसा ही एक हादसा बीते साल चीन में भी हुआ और उसमें 5 साल की एक बच्ची फेरी व्हील से फिसलकर गिर गई थी। उस बच्ची के कंधे पर चोट लग गई थी। उस बच्ची को सही सलामत बचा लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



