खेत में फस गया किसान का ट्रैक्टर, एसपी ने टीम के साथ लगाया धक्का

Summary :

कोरोना वायरस के चलते पुलिस दिर-रात मेहनत करने जुटी हुई हैं। कुछ पुलिसकर्मी गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं

कोरोना वायरस के चलते पुलिस दिर-रात मेहनत करने जुटी हुई हैं। कुछ पुलिसकर्मी गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं तो कुछ गरीबों में बनाकर मास्क बांट रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से यूपी पुलिस का एक ऐसा वीडियो सामने आया हैं जिसे देखकर इन्हें हर कोई सलाम करना चाहेगा। खबर हैं कि सुल्तान पुर जिले में एक किसान गन्ने से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, लेकिन ट्रैक्टर बीच रास्ते में  बंद हो गया। ऐसे में एसपी और उनकी टीम ने किसान के ट्रैक्टर को धक्का लगाकर स्टार्ट करवाया। अब इस लम्हे का वीडियो लोगों के दिल को लुभा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सुल्तानपुर जिले की है। दरअसल यहां एसपी शिवहरि मीणा जिले में दौरे पर निकले थे। जब वो कूरेभार थाने क्षेत्र के जमोली चेकपोस्ट पर पहुंचे। जहां से गन्ने की कटाई और उसे ट्रैक्टर पर लादकर ले जाने वाले भागने लगे। इस दौरान शख्स का ट्रैक्टर बंद हो गया और  एसपी ने उससे ट्रैक्टर ले जाने को कहा।
जब ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ… 
किसान की कड़ी मश्कत के बावजूद ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद उसने कहा, ‘सर यह ट्रैक्टर धक्का देकर चलता है और आपके यहां आने से सभी लोग भाग गए। लेकिन ये बस दो लोगों के धक्का लगाने से यह स्टार्ट नहीं हो पा रहा। इसके बाद एसपी ने कहा तुम स्टार्ट करो मैं और मेरी टीम ट्रैक्टर को धक्का देगी। 

सुल्तानपुर जिले के एसपी अपनी टीम के साथ एक गरीब किसान की बंद पड़े ट्रेक्टर को धक्का देकर स्टार्ट करते हुए। जय हो सुल्तानपुर पुलिस इसके बाद एसपी शिवहरि ने और उनके थानाध्यक्ष साथियों के एक साथ मिलकर गन्ने से लदे ट्रैक्टर को धक्का दिया और जिसके बाद ट्रैक्टर चालू हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक वहां से खुशी में जय जवान… का नारा लगता है और सबको धन्यवाद कहकर चला गया।

Desk Team