25 मार्च यानी बीते बुधवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और इस खास दिन से नए हिंदू नववर्ष का आगाज भी हो गया है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। इतना ही नहीं यही वो नौ दिन खास होते हैं जब माता रानी अपना आशीर्वाद देने के लिए स्वंय हमारे घरों में विराजमान होती हैं।

मगर ऐसे में अगर आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो आपको नवरात्रि के दिनों कुछ ऐसे उपायों को अपनाकर इस दोष से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।

1.घर के मुख्य दरवाजे पर बनाएं स्वस्तिक
नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों घर के मेन गेट पर स्वस्तिक का निशान बनाए। इसके अलावा श्रीगेणश का चित्र भी लगाएं। इससे आपके रूके हुए सभी काम पूरे होंगे। बता दें कि घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बना लेने से घर के अंदर सकारात्मकता का वास होता है और कार्य में आने वाली तमाम बधाओं से छुटकारा मिल जाता है।

2.घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की माला बांधें
नवरात्रि के खास दिनों आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मेन गेट पर बांधने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसके अलावा घर में सकारात्मकता का वास होगा।

3.बनाए लक्ष्मीजी के पैर
नवरात्रि के दिनों प्रवेश दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैरों का निशान बनाएं ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊजा दूर होगी साथ ही घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।

4.जाएं लक्ष्मी मंदिर
नवरात्रि के पावन अवसर पर किसी एक दिन लक्ष्मी मंदिर जाएं और केसर के साथ पीले चावल को मंदिर में जाकर अर्पित करें। यह उपाय कर लेने से घर में आ रही सभी तरह की बाधाओं का नाश होगा और आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।



Download Android App
Download iOS App



