तीसरी शादी करने की फ़िराक में था व्‍यक्ति, दोनों पत्नियों ने करी चप्‍पलों से धुनाई, देखें वीडियो

Summary :

तमिलनाडु के कोयम्बटूर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है। यहां पर 24 साल के लड़के को उसकी दो पत्नियों ने खूब पीटा है।

तमिलनाडु के कोयम्बटूर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है। यहां पर 24 साल के लड़के को उसकी दो पत्नियों ने खूब पीटा है। इस व्यक्ति की पहले ही दो शादियां हो चुकी थी जिसके बाद ये तीसरी शादी करने की फिराक में था लेकिन जैसे ही पहले वाली दोनों पत्नियों को मालूम हुआ तभी दोनों ने इसके ऊपर चप्पलों की बरसात कर दी और इसे जमकर पीटा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर प्रमोद माधव नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। 
पहले देखिये वीडियो… 

प्राइवेट कंपनी में कार्य करने वाले एस अरविंद दिनेश नाम के व्यक्ति ने साल 2016 में प्रियदर्शिनी के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद वो प्रियदर्शिनी के साथ कुछ ठीक व्यवहार नहीं करता था,जब प्रियदर्शिनी ने दिनेश के माता-पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी इस बात को सुनकर अनसुना सा कर दिया।
जिसके बाद पत्नी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई और वह तिरूपुर में अपने माता-पिता के घर रहने चली गई। पहली पत्नी के मायके चले जानें के बाद दिनेश ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया और मेट्रीमोनियल साइट पर दूसरी पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया।
दिनेश ने अपनी पहली शादी को छिपाकर रखा और अप्रैल 2019 में अनुप्रिया नाम की एक औरत से शादी कर ली जो तलाकशुदा थी उसका दो साल का बेटा था। कुछ समय बीता और दिनेश ने अनुप्रिया के साथ भी वैसा ही व्यवहार करना शुरू कर दिया जिससे वह दिनेश की हरकतों से पेरशान होकर उसे छोड़कर अपने माता-पिता के घर करुर चली गई। वैसे दिनेश की हिम्मत की भी मात देनी पड़ेगी जी हां क्योंकि इन जनाब ने दूसरी पत्नी के जाने के बाद तीसरी शादी करने का मन बनाया। जिसके बाद दिनेश मेट्रिमोनियल साइट पर तीसरी पत्नी की तलाश में था। 
जब प्रियदर्शिनी और अनुप्रिया को पति की तीसरी शादी करने की खबर मिली तो वह दोनों दिनेश की कंपनी में चली गई। जहां पर वो काम करता था। उसे बाहर बुलाया,लेकिन कंपनी ने दिनेश को बाहर नहीं भेजा।  प्रियदर्शिनी और अनुप्रिय दोनों लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऑफिस के गेट के आगे बैठ गई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों महिलाओं का परिवार भी मौके पर पहुंचा।
 पुलिस ने दिनेश और उसकी दोनों पत्नियों को पुलिस स्टेशन आने के लिए बोला,लेकिन जब दिनेश कंपनी के गेट के बाहर आया तब उसकी दोनों पत्नियों ने उसकी चप्पलों से खूब पिटाई की,बाद में इन दोनों महिलाओं ने दिनेश पर तीसरी पत्नी से शादी करने और धोखा देने के लिए अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

Desk Team