इन कंडीशन पर होता है ट्रेन का तत्काल टिकट रिफंड

Summary :

अगर आपने तत्काल में कंफर्म टिकट की बुकिंग कराई है, तो आप रिफंड पा सकते हैं या नहीं यह सवाल रेलवे से बड़ी संख्या में सफर कर रहे लोगों के ज़हन में ज़रूर आते हैं

अगर आपने तत्काल में कंफर्म टिकट की बुकिंग कराई है, तो आप रिफंड पा सकते हैं.या नहीं यह सवाल रेलवे से बड़ी संख्या में सफर कर रहे लोगों के ज़हन में ज़रूर आते हैं


टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड दिया जाएगा

दरअसल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है और यात्री यात्रा करने के लिए तैयार नहीं है, तो तुरंत टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड दिया जाएगा । हालांकि, शर्त है कि ट्रेन आपके बोर्डिंग स्टेशन से तीन घंटे की देरी से चल रही हो. इसके अलावा,  अगर  (Train Divert) कर दी गई है और यात्री का स्टेशन डायवर्ट रूट पर नहीं है, तो सफर नहीं करने पर रिफंड मिलेगा।


इन कंडीशन में यह रिफ़ंड आपको जारी होगा 


जिस बोगी में आपका टिकट कंफर्म  है और वह बोगी उस ट्रेन में जोड़ी ही नहीं गई है, तो रिफंड दिया जाएगा. अगर किसी को हाई क्लास के टिकट पर अगर लो क्लास के बोगी में सफर के लिए टिकट कंफर्म किया जाता है, तो सफर नहीं करने पर पूरा रिफंड (Full Refund) मिलेगा।


6 घंटे की शर्त कब होती है लागू 


एक से अधिक व्यक्तियों के यात्रा करने के लिए जारी पार्टी तत्काल टिकट या पारिवारिक तत्काल टिकट पर कुछ लोगों ने रिजर्वेशन की पुष्टि की है और अन्य  वेटिंग लिस्ट में हैं, तो कंफर्म यात्रियों के लिए किराए का पूरा रिफंड दिया जाएगा।हालांकि, शर्त होगी कि वे ट्रेन चलने के 6 घंटे पहले पूरा टिकट कैंसिल करा दें।

Desk Team