ये ट्रेन नहीं है आम, 7 घंटे के शानदार सफर में देती है क्लब जैसा अनुभव

Summary :

अक्सर लोग पार्टी के लिए क्लब या पब में जाते हैं। जहां उन्हें शानदार लाइट और तेज म्यूजिक देखने को मिलता है। यहां लोग खाना और ड्रिंक के साथ ही तेज म्यूजिक पर नाचने का मजा लेते है। लेकिन क्या आपने कभी चलता-फिरता क्लब देखा है? आपको सुनने में ये यकीनन अजीब लग रहा होगा लेकिन ऐसी एक ट्रेन है जहां लोगों को बिल्कुल क्लब जैसी थीम देखने के लिए मिलती है। जर्मनी में चलती है ये ट्रेन बता दें, ये ट्रेन जर्मनी में नूर्नबर्ग से चलती है। खासतौर पर शाम के वक्त में चलने वाली टेक्नो ट्रेन नूर्नबर्ग सात…

Techno Train Nuremberg

अक्सर लोग पार्टी के लिए क्लब या पब में जाते हैं। जहां उन्हें शानदार लाइट और तेज म्यूजिक देखने को मिलता है। यहां लोग खाना और ड्रिंक के साथ ही तेज म्यूजिक पर नाचने का मजा लेते है। लेकिन क्या आपने कभी चलता-फिरता क्लब देखा है? आपको सुनने में ये यकीनन अजीब लग रहा होगा लेकिन ऐसी एक ट्रेन है जहां लोगों को बिल्कुल क्लब जैसी थीम देखने के लिए मिलती है।

Techno Train Nuremberg

जर्मनी में चलती है ये ट्रेन

बता दें, ये ट्रेन जर्मनी में नूर्नबर्ग से चलती है। खासतौर पर शाम के वक्त में चलने वाली टेक्नो ट्रेन नूर्नबर्ग सात घंटे की नॉन स्टॉप यात्रा करवाती है। इस जगह को अपने कल्चर की वजह से ही जाना जाता है। ये ट्रेन यात्रियों को जर्मनी के ग्रामीण और सुदूर इलाकों का खूबसूरत नज़ारा दिखाते हुए सुबह होने तक म्यूनिख में जाकर रुकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ✦ 𝗹𝗲𝗮𝗳 (@_likealeaf)

मालूम हो, लोग शाम को ही इस ट्रेन का टिकट लेकर जाते हैं और 7 घंटे तक पूरा नाइटक्लब का मज़ा लेते हैं। तेज़ म्यूज़िक और लाइट्स वाली इस ट्रेन में चढ़ना किसी को भी एक अनोखा और अद्भुत अनुभव दे सकता है।

Techno Train Nuremberg

खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

बता दें, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_likealeaf नामक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 68 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं लोग कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मुझे यहां जाना है’। वहीं अन्य यूजर लिखता है, ‘अगर हम कुछ अच्छी रेल बनाएं तो अमेरिका यही कर सकता है।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid