वायरल वीडियो में गाना गाने वाली मंडली के पास हारमोनियम नहीं था, तो उन्होंने गजब का जुगाड़ लगाया। मोबाइल में हारमोनियम ऐप डाउनलोड करके उसमें ही धुन बजाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ कि जमकर तारीफ हो रही है।
भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। कई लोग होते है कि अगर वो कुछ नहीं कर पाते तो संसाधनों की कमी का हवाला देते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं कुछ कुछ न कुछ जुगाड़ बैठकर अपना काम कर ही लेते हैं। वो मुश्किल से मुश्किल चीज का हल अपने जुगाड़ से बैठा लेते हैं। आपने सोशल मीडिया पर भी ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे,जो अपनी क्रिएटिविटी से सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाना गए रहा है। उसके पास हारमोनियम नहीं होता तो वह फ़ोन में हारमोनियम डाउनलोड करके उसे बजाता है। शख्स के इस बेहतरीन जुगाड़ ने पूरी महफ़िल लूट ली है। वीडियो देखने के बाद लोग शख्स के इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मंडली गाना गा रही है। इसमें खास बात ये है कि इनके पास हारमोनियम नहीं है, तो इसके लिए इन्होंने गजब का जुगाड़ लगाया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ने अपने मोबाइल फोन में हारमोनियम डाउनलोड किया है, उसी पर वह गाने की धुन बजाता है। इसी धुन के साथ गाना शुरू कर देता है। एक और खास बात है, शख्स ने माइक को हाथ से नहीं पकड़ा है। इसके लिए भी अलग जुगाड़ है, गले में गमछा डालकर माइक उसमें फंसा रखा है। इस शख्स के साथ-साथ मंडली के साथी भी उसके ताल से ताल मिला रहे हैं। शख्स के इस गजब जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है। इससे ये भी सिखने को मिलता है कि कोई भी परेशानी आपके टैलेंट को नहीं रोक सकती। हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कम संसाधनों में भी कमाल कर जाते हैं।
Viral Video: शख्स ने कूलर की ठंड़ी हवा के लिए किया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
‘ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहे शख्स ने हारमोनियम की कमी अपने फोन से दूर की है। वीडियो के कैप्शन में ‘टेक्नोलोजिया’ लिखकर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘डिजिटल इंडिया’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘टेक्नोलोजिया ‘, तीसरे यूजर ने लिखा ‘जुगाड़ में इंडिया का कोई तोड़ नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए।’ इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग जमकर इस शख्स के जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



