चलते ट्रकों के बीच पुल-अप कर टीनएजर ने बनाया Guinness World Record, देखें वीडियो

Summary :

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनियाभर के ऐसे हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स सामने आते है, जिन्हें देख लोगो को हैरानी होती है। कई लोग तो इन रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सपना भी नहीं देखते तो कुछ लोग इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए पूरी मेहनत करते है। फिर उन्हें इस रिकॉर्ड के अपनाने के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति से क्यों न गुजरना पड़े। अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड टीनएजर ने तोड़ा है, इस चुनौतीपूर्ण रिकॉर्ड और लड़के की मेहनत देख लोग भी हैरान है। 44 पुल-अप कर बनाया रिकॉर्ड बता दें, 18 वर्षीय अर्मेनियाई टीनएजर ग्रिगोर मनुक्यान (Grigor Manukyan) ने…

Guinness World Record

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनियाभर के ऐसे हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स सामने आते है, जिन्हें देख लोगो को हैरानी होती है। कई लोग तो इन रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सपना भी नहीं देखते तो कुछ लोग इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए पूरी मेहनत करते है। फिर उन्हें इस रिकॉर्ड के अपनाने के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति से क्यों न गुजरना पड़े। अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड टीनएजर ने तोड़ा है, इस चुनौतीपूर्ण रिकॉर्ड और लड़के की मेहनत देख लोग भी हैरान है।

Guinness World Record

44 पुल-अप कर बनाया रिकॉर्ड

बता दें, 18 वर्षीय अर्मेनियाई टीनएजर ग्रिगोर मनुक्यान (Grigor Manukyan) ने दो चलते ट्रकों के बीच लटके हुए बार पर 44 पुल-अप किया है। उनके इस कारनामे ने उन्हें इस चुनौतीपूर्ण सेटअप में लगातार सबसे ज्यादा पुल-अप करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाया।

35 पुल-अप का तोड़ा रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ट्रकों को न्यूनतम 5 किमी/घंटा (3.1 मील प्रति घंटे) की गति बनाए रखने की आवश्यकता थी, जबकि ग्रिगोर (Grigor) ने बिना गिरे जितना संभव हो उतने पुल-अप किए। कुल 44 बार ऐसा करते हुए ग्रिगोर ने 35 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो पिछले साल ‘द इटालियन बटरफ्लाई’ ताज़ियो गैवियोली (Tazio Gavioli) ने बनाया था।

Guinness World Record

शहीदों को समर्पित ये रिकॉर्ड

ग्रिगोर ने कहा, ‘मेरी कड़ी ट्रेनिंग के कारण यह रिकॉर्ड मेरे लिए मुश्किल नहीं था। मुझे लगता है कि मैं संख्या को 50 तक ला सकता था, लेकिन मैंने 44 पर रुकने का फैसला किया और अपना रिकॉर्ड उन नायकों की उज्ज्वल स्मृति को समर्पित किया, जो 44-दिवसीय आर्टाख युद्ध में शहीद हुए थे, जिसमें हजारों अर्मेनियाई लोग मारे गए थे’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid