Teleportation करना हुआ अब संभव ! वायरल वीडियो में लोग कर रहे टेलीपोर्टेशन, जानिए क्या है इसका रहस्य

Summary :

शीशे वाले बड़े से बॉक्स के अंदर एक शख्स और तीन महिलाएं खड़ी हैं। फिर वह बॉक्स गोल-गोल घूमने लगता है। इसी बीच एक शख्स आता है और उस बॉक्स को परदे से पूरी तरह से ढक देता है।

आज के समय में विज्ञान काफी तरकी कर चुका है। एक समय पर एक जगह से बैठ हुए दूसरे राज्य या देश में बैठे लोगों से बात करना नामुमकिन सा लगता था। लेकिन अब यह सब आम है। दुनिया अब एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी जा रही है। पर इतनी तरकी करने के बाबजूद भी टेलीपोर्टेशन करना अब भी असंभव लगता था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से शायद अब टेलीपोर्टेशन करना संभव लग सकता है।
बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग टेलीपोर्टेशन कर पा रहे हैं। जिन व्यक्तियों को नहीं पता उन्हें बता दें कि जब एक व्यक्ति बिना एक भी कदम चले गायब होकर गायब होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाए, उसे टेलीपोर्टेशन कहते हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियों में देखा जा सकता है कि शीशे वाले बड़े से बॉक्स के अंदर एक शख्स और तीन महिलाएं खड़ी हैं। फिर वह बॉक्स गोल-गोल घूमने लगता है। इसी बीच एक शख्स आता है और उस बॉक्स को परदे से पूरी तरह से ढक देता है। फिर वह दूसरी तरफ वाले बॉक्स को भी ऐसे ही ढक देता है। वहीं, एक लड़की आकर पहले वाले बॉक्स का परदा जैसे ही हटाती है तो वहां कोई भी नहीं होता, क्योंकि वो पता नहीं कैसे गायब होकर दूसरे वाले बॉक्स में जा चुके होते हैं। इसे देख कर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। 

बता दें, इस वीडियो को leonardo_fisicacuantica ने शेयर किया है। वहीं पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। एक यूजर लिखता है- “वे अलग-अलग लोग हैं, पहले कमरे में कपड़े ढकने के बाद चलना शुरू करते हैं.. इसका मतलब है कि वे खुद को मोटे तले के नीचे ढक रहे हैं”। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है-“यदि ये टेलीपोर्टेशन है तो यहां पर्दा लगाने की जरूरत नहीं होती”। वहीं एक ने लिखा- “ये एक लाजवाब मैजिक ट्रिक है”।

Khushboo Sharma