Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Summary :

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास त्योहार है। इस साल यह त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर माता देवकी की कोख से जन्म लिया था। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा है, लेकिन उनका बचपन गोकुल और वृन्दावन में बीता। जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, इस दिन मथुरा और वृन्दावन के मंदिरों में लड्डू गोपाल के दर्शन करने के लिए बहुत भीड़ लगी रहती है। अगर आप इस…

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास त्योहार है। इस साल यह त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर माता देवकी की कोख से जन्म लिया था। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा है, लेकिन उनका बचपन गोकुल और वृन्दावन में बीता।

जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, इस दिन मथुरा और वृन्दावन के मंदिरों में लड्डू गोपाल के दर्शन करने के लिए बहुत भीड़ लगी रहती है। अगर आप इस खास मौके पर मथुरा-वृन्दावन नहीं जा सकते, तो टेंशन मत लीजिए। दिल्ली में भी श्री कृष्ण के कुछ ऐसे खास मंदिर हैं जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास मंदिरों के बारे में:-

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami: देखे दिल्ली के कुछ खास कृष्ण मंदिर

1. इस्कॉन मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
दिल्ली में मौजूद इस्कॉन मंदिर जन्माष्टमी की रात ऐसा लगता है, मानो किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हो। मंदिर के विशाल प्रांगण में भक्त “हरे कृष्ण” का जाप करते हैं, रास-लीला करते है और सैकड़ों दीपों की रोशनी में भगवान के दर्शन करते हैं। इस जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में कृष्ण लला के दर्शन करने जाएं।

2. बिरला मंदिर (श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर)

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अपनी भव्यता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। जन्माष्टमी पर यहां की सजावट देखने लायक होती है, फूलों की माला, झिलमिलाती लाइट्स और सुंदर झांकियां मन को मोह लेती हैं।

3. गीता मंदिर, अजमेरी गेट

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
गीता मंदिर श्रीमद्भागवत गीता के चित्रण के लिए मशहूर है। जन्माष्टमी की रात यहां शंख-ध्वनि और भजन-कीर्तन देर रात तक चलता है। इस खास मौके पर इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

4. झंडेवालान मंदिर, करोल बाग 

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
मां दुर्गा का यह प्रसिद्ध मंदिर भी जन्माष्टमी पर जगमगाता है। यहां मटकी फोड़ कॉम्पिटिशन और भक्ति नृत्य होते हैं।

5. श्रीराधा पार्थसारथी मंदिर, द्वारका

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
द्वारका के इस विशाल मंदिर में आधुनिकता और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी के दिन यहां भक्तों की भीड़, रास-लीला और भव्य आरती देखने को मिलती है।

6. छतरपुर का श्रीकृष्ण मंदिर

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami
छतरपुर मंदिर परिसर का यह हिस्सा जन्माष्टमी पर फूलों से ढका रहता है। इस खास दिन पर यहां भजन मंडलियां और प्रसाद वितरण पूरी रात चलता है।

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी दर्शन का महत्व

Temples to Visit in Delhi on Janmashtami

कहा जाता है कि जन्माष्टमी के खास दिन पर श्रीकृष्ण के दर्शन करने और आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति मिलती है। दिल्ली के इन मंदिरों में आपको यह अनुभव होगा, क्योंकि यहां भक्ति के साथ-साथ आपको एकता और उत्साह का माहौल नजर आएगा और आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और उल्लास का त्योहार है। दिल्ली के इन मंदिरों में दर्शन करने से आपको न केवल आध्यात्मिक शांति मिलेगी, बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई और रंग भी देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025 Kab Hai: 15 या 16 कब है जानें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।