Sign Board पर जा फंसी हवा में उड़ती Thar, Viral Video ने उड़ाए सबके होश! यहां देखें क्या है पूरा सच

Summary :

Thar Stuck in Highway Sign Board: आजकल दुनिया में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। लोगों के अंदर सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग अपना आधे से ज्यादा समय रील्स देखने में बिता देते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी कई अजीबोगरीब वीडियो ज़रूर देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में हमने NH 48 और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक थार का अनोखा वीडियो देखा। पहले भी थार की कई वीडियो वायरल हुई हैं, जिसमें थार का कहर…

Thar Stuck in Highway Sign Board: आजकल दुनिया में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। लोगों के अंदर सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग अपना आधे से ज्यादा समय रील्स देखने में बिता देते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी कई अजीबोगरीब वीडियो ज़रूर देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

 Viral Video Fact Check
Viral Video Fact Check (Source: social media)

इस वीडियो में हमने NH 48 और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक थार का अनोखा वीडियो देखा। पहले भी थार की कई वीडियो वायरल हुई हैं, जिसमें थार का कहर देखने को मिलता है। अगर भारत के सबसे व्यस्त हाईवे में से एक पर कोई गाड़ी उड़कर साइनबोर्ड में घुसती, तो यह अंतरराष्ट्रीय खबर बन जाती है। लेकिन हमें पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं मिली है।

Thar Stuck in Highway Sign Board: साइनबोर्ड में घुसी थार

Thar Stuck in Highway Sign Board
Thar Stuck in Highway Sign Board (Source: social media)

यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर सबके बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिंद्रा थार गाड़ी सड़क के ऊपर लगे ओवरहेड साइनबोर्ड के लोहे के ढांचे के बीच फंसी हुई दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह NH 48 पर हुई एक वास्तविक दुर्घटना है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी भरी गाड़ी इस हल्के से बोर्ड पर कैसे अटक सकती है। जब लोगों ने वीडियो को ध्यान से देखा तो इसमें कई तकनीकी कमियां नजर आईं। इसके अलावा, थार जैसी भारी गाड़ी के बोर्ड में टकराने पर पूरा ढांचा गिर जाना चाहिए था, लेकिन वीडियो में बोर्ड बिल्कुल स्थिर है।

Mahindra Thar Viral Video: यहां देखें वायरल वीडियो

रिसर्च में पता चला है कि “एक महिंद्रा थार का वजन लगभग 1750 किलोग्राम से 2100 किलोग्राम के बीच होता है। इसकी तुलना में एक औसत हैचबैक कार (जैसे मारुति ऑल्टो या स्विफ्ट) का वजन केवल 800-1000 किलोग्राम होता है। इतनी भारी गाड़ी को हवा में उछालने के लिए अत्यधिक बल की आवश्यकता होती है।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरहेड साइनबोर्ड की ऊंचाई सड़क से कम से कम 5.5 मीटर (लगभग 18 फीट) होती है। 2 टन वजन वाली थार को 18 फीट की ऊंचाई तक पहुंचाकर बोर्ड में फंसाने के लिए जो संवेग और गति चाहिए, वह सामान्य सड़क दुर्घटना या रैंप जंप से संभव नहीं है। यदि गाड़ी इतनी गति से टकराती, तो बोर्ड का एल्युमीनियम पैनल उसे रोकने के बजाय पूरी तरह टूट जाता या पूरा गेंट्री स्ट्रक्चर नीचे गिर जाना चाहिए था।

Mahindra Thar Fact Checking Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mahindra Thar Fact Checking Viral Video
Mahindra Thar Fact Checking Viral Video (Source: social media)

अभी जिस वीडियो को आपने देखा है, उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। जब से इस वीडियो को लोगों ने देखा है, वो तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: Social Media पर वायरल हुई Poha Factory की ‘गंदगी’, Video देख लोग बोले- अब बाहर का खाना बंद!

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।