राजधानी दिल्ली में शाम को लगेगा जाम! 5 बजे से इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Summary :

Delhi Traffic Advisory on AI Summit: दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 का आज चौथा दिन है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए Special Advisory जारी की है, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Delhi Traffic Advisory on AI Summit: VVIP मूवमेंट के कारण रहेगा असर समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम और एयरपोर्ट के…

Delhi Traffic Advisory on AI Summit: दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 का आज चौथा दिन है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए Special Advisory जारी की है, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Delhi Traffic Advisory on AI Summit: VVIP मूवमेंट के कारण रहेगा असर

Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)
Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)

समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट होने की संभावना है। इसी वजह से कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को सीमित या डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से कुछ सड़कों पर सामान्य यातायात कुछ समय के लिए रोका भी जा सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।

 Delhi Traffic Affected Roads: ये प्रमुख मार्गों रह सकते हैं बंद

Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)
Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजधानी की कई अहम सड़कों पर असर देखने को मिल सकता है। जिन मार्गों पर प्रतिबंध या डायवर्जन की संभावना है, उनमें:-

  • सरदार पटेल मार्ग
  • मदर टेरेसा क्रेसेंट
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • अकबर रोड
  • जनपथ
  • विंडसर प्लेस
  • तीस जनवरी मार्ग
  • पृथ्वीराज रोड
  • राजेश पायलट मार्ग
  • सुभ्रमण्यम भारती मार्ग
  • मथुरा रोड
  • भैरों मार्ग
  • शांति पथ
  • अफ्रीका एवेन्यू
  • सत्य मार्ग
  • डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
  • गुरुग्राम रोड और परेड रोड शामिल हैं।
  • इन इलाकों में ट्रैफिक की गति धीमी रह सकती है या कुछ समय के लिए वाहनों की एंट्री रोकी जा सकती है। खासतौर पर ऑफिस से लौटने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग (Alternative Route)

Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)
Delhi Traffic Advisory on AI Summit ( source : social media)

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है। जिन लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से गुजरना है:-

  • वे सैन मार्टिन मार्ग
  • पंचशील मार्ग
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड,
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • औरोबिंदो मार्ग, लोदी रोड
  • बरापुल्ला रोड, रिंग रोड
  • तिलक मार्ग
  • फिरोज शाह रोड
  • रफी मार्ग
  • संसद मार्ग
  • के. कामराज मार्ग
  • साउथ एवेन्यू रोड
  • वंदे मातरम मार्ग
  • एनएच-48,
  • राव तुला राम मार्ग,
  • ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II एनएच-48 सर्विस रोड का उपयोग कर सकते हैं। इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर लोग ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं और अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकते हैं।

जनता के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की अपील की है।
  • जिन रास्तों पर प्रतिबंध है, वहां जाने से बचें।
  • यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें।
  • अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें ताकि जाम की स्थिति में परेशानी न हो।
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • लेन अनुशासन बनाए रखें और नियमों का उल्लंघन न करें।
  • पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा जा सकता है।

क्यों जरूरी है एडवाइजरी का पालन?

  • ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहती हैं। वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही के कारण अचानक ट्रैफिक रोका जा सकता है।
  • यदि लोग पहले से योजना बनाकर निकलेंगे और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे, तो अनावश्यक भीड़ और जाम से बचा जा सकता है।
  • राजधानी में रोजाना लाखों वाहन सड़कों पर चलते हैं।
  • ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।
  • इसलिए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना सभी के हित में है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब नए Ration Card बनवाने के बदल गए रूल! अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं बनेगी बात, मनाने पड़ेंगे ये नियम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।