Kanye West Delhi Concert Ticket Price: 29 मार्च को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक शो, पहली बार भारत आ रहे हैं ये भारत के म्यूजिक फैंस के लिए बड़ी खबर है। दुनिया के सबसे फेमस रैपर Kanye West (Ye) 29 मार्च 2026 को पहली बार भारत में परफॉर्म करेंगे। उनका ये मेगा कॉन्सर्ट दिल्ली के Jawaharlal Nehru Stadium में होगा, जहां हजारों फैंस के आने की उम्मीद है। यह शो उनके 2026 वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।
Kanye West Delhi Concert Ticket Price: टिकटों की भारी डिमांड, 18 फरवरी से शुरू हुई बिक्री

कॉन्सर्ट के टिकट 18 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हुए। टिकट आते ही भारी भीड़ देखने को मिली और हजारों फैंस ऑनलाइन कतार में लग गए। बताया जा रहा है कि यह एक “वन-नाइट-ओनली” शो होगा, इसलिए डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है।
Kanye West Delhi Tour: कितनी है टिकट की कीमत?

1. रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉन्सर्ट टिकट अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध हैं।
2. शुरुआती टिकट करीब ₹9,500 से शुरू हो रहे हैं।
3. वहीं इंडस्ट्री अनुमान के मुताबिक सामान्य टिकट ₹4,000 से ₹25,000 तक हो सकते हैं।
4. प्रीमियम और वीआईपी पैकेज की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है।
Kanye West Delhi Concert क्यों खास है ये?

यह कॉन्सर्ट भारत के लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा पल माना जा रहा है क्योंकि Kanye West पहली बार देश में परफॉर्म करेंगे। शो में बड़े विजुअल्स, हाई-टेक स्टेज और उनके करियर के हिट गानों की झलक देखने को मिलेगी।
Read More: Lil Poppa के निधन से हॉलीवुड गमगीन, जानें रैपर से जुड़ी खास जानकारी..


Download Android App
Download iOS App




