96 साल के इस बुजुर्ग ने 42 मिनट तक लगाई दौड़, किया ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज़

Summary :

96 साल के Roy Englert ने 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाई है। उन्होंने 5 किलोमीटर की दौड़ 42 मिनट में पूरी की थी। यह टाइम तो युवा भी पैदल चलकर नहीं पूरा कर सकता।

96 साल के Roy Englert ने 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाई है। उन्होंने 5 किलोमीटर की दौड़ 42 मिनट में पूरी की थी। यह टाइम तो युवा भी पैदल चलकर नहीं पूरा कर सकता। पिछले दिनों USATF Masters Outdoor Championships में उन्होंने हिस्सा लिया था और उस दौरान उन्होंने एक नया रिकाॅर्ड भी बना लिया है। 

रिकॉर्ड बनाए हैं लगातार 

वर्जिनिया से राय हैं। 95 से 99 ऐज ग्रुप मंे 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर तक रॉय दौड़ चुके हैं। लेकिन रॉय ने 11 जुलाई को अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रचा है। उन्होंने 42 मिनट 30 सेकेंड में 5000 मीटर की दौड़ पूरी की। 

पुराना रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया

Frank Levine ने उनसे पहले यह रिकॉर्ड बनाया था। 5000 मीटर की दौड़ को उन्होंने 50 मिनट 10 सेकेंड में पूरा किया था। उन्हें 8 मिनट से रॉय ने मात दी। 

पूरी दौड़ अकेले की

उनको इस ऐज ग्रुप में ज्यादा लोगों ने कॉम्पटिशन भी नहीं दिया है। इसका यह मतलब भी है कि वह अकेले ही दौड़ रहे थे। उन्होंने कहा, मजा आ रहा था, लेकिन तब नहीं जब आप दौड़ रहे होते हो जबकि आप रेस खत्म कर लेते हो। 
ये काफी हार्ड वर्क था। जानकारी के लिए बता दें कि वो रोज 3 से 4 किलोमीटर दौड़ते हैं। उन्हें स्लो दौड़ना काफी अच्छा लगता है। लोग उनसे काफी प्रभावित हो रहे हैं। 

Desk Team