हम सब जानते हैं कि इंसानों का खून लाल रंग का होता है। अब आप कहेंगे कि हर जीव-जंतु के खून का रंग लाल ही होतो है। लेकिन हम आपको बता दें कि कई ऐसे जीव-जंतु हैं धरती पर जिनके खून का रंग लाल नहीं होता है। बल्कि इनका खून हरा-पीला या नीला रंग का होता है। चलिए जानते हैं इन जीवों के बारे में-

1. ऑक्टोपस

समुद्री जीव ऑक्टोपस कई देशों में खाया जाता है। ऑक्टोपस के आठ पैर होते हैं लेकिन सबसे हैरानी वाली यह बात है कि इसका खून लाल नहीं बल्कि नीले रंग का होता है। ऑक्टोपस का खून इसलिए नीला होता है क्योंकि उसमें तांबे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसी वजह से खून इसका नीले रंग का होता है।
2. सी-कुकुम्बर

सी-ककम्बर समुद्री जीव है। यह हरे रंग का होता है लेकिन खून इसका पीले रंग का होता है। इसके रंग के पीछे की सच्चाई आज तक वैज्ञानिकों को भी नहीं पता चल पाई है।
3. पीनट वॉर्म

यह जीव पीनट वॉर्म है और इसका खून बैंगनी रंग का होता है। हिमोरिथरीन नाम का एक प्रोटीन पीनट वॉर्म के शरीर में होता है और जब यह ऑक्सीकरण बाहर निकालता है तो इसके खून का रंग बैंगनी या गुलाबी हो जाता है।
4. न्यू गिनिया

इस गिरगिट का नाम न्यू गिनिया है और इसका खून हरे रंग का होता है। हरे रंग का खून होने की वजह से गिरगिट की मांसपेशियां और जीभ सभी ही हरे रंग की होती हैं।
5. क्रोकोडाइल आइसफिश

इस मछली का नाम क्रोकोडाइल आइसफिश है। अंटार्कटिक की गहराईयों में यह मछली मिलती है। खून की बात करें तो इसका खून रंगहीन और पारदर्शी होता है। हेमोग्लोबिन और हेमोसाइनिन की मात्रा आइसफिश के खून में नहीं पाई जाती है जिसकी वजह से उसका खून रंगहीन होता है।


Download Android App
Download iOS App



