बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने काफी कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना ली है। सारा अली खान अपने बिंदास अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वैसे सारा अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हाल ही में सारा अली खान ने अपना एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। जिसकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही इन तस्वीरों को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सारा अली खान की इस खूबसूरत तस्वीर को देखकर केवल सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कॉमेंट्स कर रहे हैं। क्योंकि सारा अली खान इन तस्वीरों में बेहद बिंदास लुक में दिखाई दे रही हैं।
.jpg)
तस्वीरों में सारा ब्लैक कलर के कट आउट टॉप और मिनी स्कर्ट में कायमत ढा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिंक जैकेट भी कैरी की हुई है। इस आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। इन तस्वीरों में सारा अपनी किलर बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है कि वो भी उनके मूड को पूरी तरह मैच करता है। सारा लिखती हैं सवाल यह नहीं है कि मुझे कौन करने दे रहा है, सवाल यह है कि मुझे कौन रोकने वाला है। यानि कोई रोकने वाला नहीं है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इस समय बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में काम कर रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन कर रहे है।

यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली निर्देशित लव आज कल 2 में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



