बेडरूम में रखे बेड के अंदर खाली जगह में हम कई बार कुछ भी सामान रख देते हैं।लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। कुछ ऐसी चीजों को बेड में रखने से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जो घर में वास्तु दोष का कारण बनती हैं।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जिस पलंग पर आप सोते हैं,उस के अंदर बनी जगह में आप क्या रखते हैं,यही नहीं पलंग पर बनी जगह आस-पास,पंलग के नीचे रखे समान का असर पलेग पर सोने वाले व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है। खास कर पति पत्नी के बीच के रिश्तों मे यदि दरार आ रही है तो हो सकता है कि इस का कारण आपके पंलग के अंदर रखा समान भी हो सकता है।

शास्त्रों में धर्म से जुड़ी किताबें , यंत्र और अन्य चीजों को बहुत पवित्र माना गया है।जिस पलंग पर आप सोते हैं, उनमें कभी भी धार्मिक किताबें, ग्रंथ आदि को नहीं रखना चाहिए।ऐसा करना आपको पाप का भागीदार बनाता है और वास्तु में सोने का पलंग अपवित्र होता है।इससे पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आती है।

आईने को कभी सिरहाने या बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। बेड के सामने भी किसी भी तरह का शीशा नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से पति और पत्नी के संबंधों में अनबन आती है।

वास्तु के मुताबिक, बेड के नीचे झाड़ू नहीं रखना चाहिए।हिंदू धर्म में झाड़ू का मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कई बार लोग एक साथ कई झाड़ू खरीद लाते हैं और उन्हें खाली पलंग या फिर पलंग के नीचे रख देते हैं।ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति का घर छोड़कर चली जाती हैं। इससे व्यक्ति को पैसों की समस्या झेलनी पड़ती है।
लोहे का सामान कभी भी पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।इनको रखने से हमारी जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



