यमुना नदी में पहुंची डॉल्फिन के साथ मछुआरों ने की ऐसी हरकत, अब पुलिस कर रही हैं तलाश! - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

यमुना नदी में पहुंची डॉल्फिन के साथ मछुआरों ने की ऐसी हरकत, अब पुलिस कर रही हैं तलाश!

हाल ही में कौशाम्बी के बात स्थित यमुना नदी से एक डॉल्फिन को कंधे पर ले जाते हुए मछुआरों का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे उन्होंने ये कानूनी जुर्म करते हुए उस डॉल्फिन को पकड़कर खा जाने का भी आपत्ति जनक काम किया हैं।

इन दिनों यमुना नदी अपने उफान पर आई हुई हैं कई जगह पर बाढ़ आने की वजह से दिल्ली की यमुना नदी पर तेज़ी से पानी छोड़ा जा रहा हैं। जिसके कारण कई विशाल पेड़-पौधे खूंखार जानवर आने की भी आशंका हैं। ऐसे ही जीवो में बेहद ही शांत प्रजाति की मछली डॉल्फिन भी इस बहाव के साथ यहां आ पहुंची जिसके बाद इसके साथ जो हुआ उसे देख किसी का भी दिल दहल जाये। 
1690266883 spinner dolphin 1690261195501 1690261195632
डॉल्फिन एक बेहद ही दुर्लभ प्रजातियो में तब्दील होती जा रही हैं जिसके बाद इन्हे बचाना इनका ध्यान रखना और भी ज़्यादा ज़रूरी हैं। भारत में डॉल्फिन संरक्षित प्रजाति की मछलियां होती हैं ऐसे में उनका शिकार करना कानूनी रूप से एक अपराध है। हाल ही में इसी अपराध को उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि जिन लोगों ने डॉल्फिन (Fishermen catch dolphin from Yamuna) का शिकार किया है, उन्होंने उसके साथ ऐसी हरकत कर डाली कि अब उनके पीछे पुलिस तक पड़ चुकी हैं। 
1690266891 dolphin yamuna
बात करे मिली हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक तो ये खबर उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की बताई जा रही हैं। जब इन मछुआरों ने डॉल्फिन (Fishermen eat dolphin from Yamuna) का शिकार किया तो ये सिर्फ शिकार तक ही नहीं रुके। उन्होंने उसे मारकर खा भी लिया! जिसके बाद से ही इस क्रूर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हड़कंप मच गया है और अब पुलिस उन मछुआरों की तलाश में जुटी हुई हैं। अबतक जिनमे से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उसके जरिए एक और मछुआरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डॉल्फिन की हत्या कर खा गए मछुआरे 
1690266919 dolphin pti vb 35
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौशांबी के चायल क्षेत्र (Chail) के फॉरेस्ट रेंजर रविंद्र कुमार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि, ‘4 मछुआरों ने मछली पकड़ते वक्त एक डॉल्फिन का शिकार किया, फिर उसे मारकर उन्होंने डॉल्फिन को खा लिया. पिपरी थाना के एसएचओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह नसीरपुर गांव के 4 मछुआरे यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे जब उनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गई. वो मछली को अपने कंधे पर रखकर लेते गए और फिर एक घर में ले जाकर उसे पकाकर खा गए.’
1 मछुआरा जा चूका हैं पकड़ा 
1690266946 images
फॉरेस्ट रेंजर के अनुसार वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मछुआरों का वीडियो बना लिया था जिसकी वजह से उनकी ये क्रूर हरकत का पर्दा फाश हो सका। पुलिस ने पीटीआई के हवाले से बताया कि, ‘वन रेंजर की शिकायत के आधार पर, रणजीत कुमार, संजय, दीवान और बाबा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत मामला दर्ज किया गया है. रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, एसएचओ ने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।