ऋषिकेश : माया कुण्ड स्थित भगवान गिरी महाराज पंंजाब वालो का 32वां वार्षिक निर्वाण उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर संपूर्ण विश्व शांति का संदेश भी दिया आश्रम में आयोजित 32 निर्वाण उत्सव के दौरान बाबा भूपेंद्र गिरी ने उपस्थिति को संबोधित करते कि हुए कहा कि संतों का भारत की आजादी से लेकर आज तक सनातन धर्म को बचाने के लिए काफी योगदान रहा है जिसके चलते हजारों संतों ने गौ रक्षा आंदोलन हो या देश की आजादी मे अपनी कुर्बानियां तक दी है।
उन्होंने कहा कि संत समाज को देने का कार्य करता है क्योंकि उसका अपना कोई संत बनने के बाद नहीं होता और वह व्यवस्थाएं समाज के लिए ही करता है। इस अवसर पर आश्रम में प्रातः रामायण पाठ का समापन हुआ उसके पश्चात संत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें तपेश्वर महादेव के कृष्ण पुरी, कमलेश्वर पुरी राजेंद्र गिरी, कबीर चौरा आश्रम के महंत प्रदीप दास, विनय सारस्वत, मनोहर लाल जगमोहन विरमानी, जतिन विरमानी, गुरूप्रीत सोनू, विनोद शर्मा, भगत राम कोठारी सहित अन्य लोगों ने भी भगवान जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



